{"_id":"380a427e-21e3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pankaj-advani-wins-7th-billiards-world-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज ने सातवीं बार जीता विश्व चैंपियनशिप खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पंकज ने सातवीं बार जीता विश्व चैंपियनशिप खिताब
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Mon, 29 Oct 2012 09:40 PM IST
विज्ञापन
भारत के पंकज आडवाणी ने इंग्लैंड के लीड्स में संपन्न विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में गत चैंपियन इंग्लैंड के माइक रसेल को टाइम फॉरमेट में 1895-1216 से हराकर सातवीं बार विश्व खिताब अपने नाम कर लिया। आडवाणी ने पांच घंटे चले खिताबी मुकाबले में एक सेंचुरी (147) और एक डबल सेंचुरी (298) का ब्रेक लगाकर बढ़त बनाई। लेकिन 11 बार के विश्व चैंपियन रसेल ने 397 का ब्रेक लगाकर बराबरी कर ली।
विज्ञापन
पंकज ने फिर 131 और 92 के ब्रेक लगाकर पहले हाफ तक बढ़त हासिल की। आडवाणी ने दूसरे हाफ में शानदार शुरुआत करते हुए 128-94 और 108 के ब्रेक लगाते हुए अपनी बढ़त को काफी मजबूत कर लिया। उन्होंने फिर 119 का सेंचुरी ब्रेक लगाकर रसेल को 1895-1216 से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
इस खिताब को अपनी मां को समर्पित करते हुए आडवाणी ने कहा, ‘मुझे अपना सातवां विश्व खिताब जीतने की खुशी है। मैंने प्रोफेशनल स्नूकर टूर की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेलने के बजाए इस टूर्नामेंट में खेलने का जो जुआ खेला था वह सफल रहा। मैंने इस वर्ष की शुरुआत में बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों में खेलने का फैसला किया था और मैं दोनों फॉरमेट में टॉप फार्म बरकरार रखने में सफल रहा।’
विज्ञापन