{"_id":"bd2a3080-225c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pankaj-advani-great-player-of-indian-billiards","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बिलियर्ड्स के बेहतरीन खिलाड़ी पंकज आडवाणी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारतीय बिलियर्ड्स के बेहतरीन खिलाड़ी पंकज आडवाणी
इंटरनेट डेस्क/विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 30 Oct 2012 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के लीड्स में विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का समापन हो चुका है और भारत के पंकज आडवाणी ने इसमें खिताबी जीत हासिल की है। 24 जुलाई 1985 को जन्में पंकज आडवाणी आज भारतीय बिलियर्ड्स की पहचान बन चुके है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में भारत को पहचान दिलाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऐसे ही चैंपियन नहीं बना उन्होंने इंग्लैंड के माइक रसेल जैसे दिग्गज को हराकर यह खिताब हासिल किया है। पंकज ने इस खिताब को सात बार अपने नाम कर चुके है।
विज्ञापन
27 वर्षीय पंकज आडवाणी का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। शुरुआत के कुछ वर्ष पंकज ने कुवैत में भी बिताए। इसके बाद यह बंगलूरु आ गए और इनकी स्कूल और कॉलेज की शिक्षा यही पर हुई। शुरु से ही पंकज का स्नूकर के प्रति आकर्षिण था और इसी के चलते उन्होंने नेशनल स्नूकर चैंपियन अरविंद सौवर से प्रशिक्षण लेना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन
पंकज जब 12 साल के थे तो उन्होंने नेशनल लेवल का एक अवॉर्ड जीतकर यह साबित कर दिया था कि वह एक दिन बिलियर्ड्स के बड़े खिलाड़ी बनेंगे। सन् 2000 में उन्होंने इंडियन जूनियर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता। इस खिताब को उन्होंने 2001 और 2003 में भी जीता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपना पहला कदम एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2002 में रखा जिसमें वह फाइनल तक पहुंचे। इसके बाद चीन में आयाजित वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2003 जीतकर कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। इसके बाद से उनकी जीत का सफर आज भी जारी है।
विज्ञापन