फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistani Athlete arshad nadeem poses with indian flag his friendship with neeraj Chopra wins hearts

Video: भारतीय झंडे के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी ने खिंचवाई फोटो, फिर सुर्खियों में आई नीरज-अरशद की दोस्ती

Mon, 28 Aug 2023 01:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की दोस्ती पहले भी चर्चा में रह चुकी है। दोनों एथलीट एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक ही झंडे के साथ पोज कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Pakistani Athlete arshad nadeem poses with indian flag his friendship with neeraj Chopra wins hearts
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा लगातार चर्चा में बने हुए। वह पदक जीतने के अलावा अपनी खेल भावना और तिरंगे के सम्मान के लिए भी चर्चा में हैं। पाकिस्तान के एथलीट और उनके प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम के साथ उनकी दोस्ती भी चर्चा का विषय है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता तो नदीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद दोनों ने भारतीय झंडे के तले पोज देकर सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में नीरज ने दूसरे प्रयास में ही 88.17 मीटर का थ्रो किया और अंत तक यही प्रतियोगिता का सबसे लंबा थ्रो रहा। इसके दम पर नीरज ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अंत में वह भी 87.82 मीटर की दूरी हासिल करने में सफल रहे और रजत पदक जीता। चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने। वहीं, अरशद इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले पहले पाकिस्तानी बने।
विज्ञापन


पदक जीतने के बाद तीनों खिलाड़ी जश्न में डूबे हुए थे। इस बीच नीरज चोपड़ा और जैकब रिवाज के अनुसार अपने देश के झंडे के साथ फोटो के लिए पोज कर रहे थे, लेकिन अरशद वहां नहीं थे। दरअसल, अरशद के पास उनके देश का झंडा नहीं था। इस वजह से वह वहां से अलग खड़े थे। रिवाज के अनुसार पदक मिलने के बाद स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी अपने देश के झंडे के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवाते हैं। अरशद के पास झंडा नहीं था। इस वजह से वह अलग खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ने एक बार फिर खेल भावना दिखाते हुए अरशद को अपने पास बुला लिया। अरशद भी उनकी बात सुनकर वहां आए। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के एथलीट ने भारतीय झंडे के साथ पोज किया। साथ में जैकब भी अपने देश के झंडे के साथ थे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस नीरज की खेल भावना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

पहले भी चर्चा में रही है दोनों की दोस्ती
भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम की दोस्ती पहले भी चर्चा में रही है। नीरज का भाला छूने की वजह से नदीम विवादों में आ गए थे और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा था। ऐसे में नीरज ने उनका बचाव किया था। इन दोनों ने अपने-अपने देश के झंडे को पीठ में रखकर हाथ मिलाते हुए तस्वीर भी खिंचाई थी, जो काफी वायरल हुई थी।



विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना ने भी भाग लिया। किशोर जेना 84.77 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें और डीपी मनु 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे। विश्व चैंपियनशिप में 2022 में रजत पदक हासिल करने वाले नीरज का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक था। इससे पहले, अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिलाओं की लंबी कूद के लिए 2003 विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। हालांकि, नीरज ने पदक जीतने के बाद कहा कि वह इस प्रतियोगिता में 90 मीटर का आंकड़ा पार करना चाहते थे, लेकिन हालात पूरी तरह से उनके पक्ष में नहीं थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली प्रतियोगिता में वह ऐसा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed