फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Padma Awards 2026: Rohit Sharma Padma Shri Harmanpreet Kaur Among Sports Stars Honoured

Padma Awards: पद्म पुरस्कारों में खेल जगत चमका, हरमनप्रीत-प्रवीण को मिला पद्मश्री; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Mon, 25 May 2026 05:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 25 May 2026 05:19 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Padma Awards 2026: Rohit Sharma Padma Shri Harmanpreet Kaur Among Sports Stars Honoured
प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री सम्मान - फोटो : @rashtrapatibhvn (Videograb)

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। वहीं, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में के. पाजनिवेल के योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया। बता दें कि, राष्ट्रपति ने जनवरी में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों का एलान किया था, जिसमें खेल जगत से नौ दिग्गजों का चुनाव हुआ। 
विज्ञापन

किन खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार?
खिलाड़ी राज्य / देश पद्म सम्मान
विजय अमृतराज अमेरिका पद्म भूषण
बलदेव सिंह पंजाब पद्मश्री
भगवानदास रैकवार मध्य प्रदेश पद्मश्री
हरमनप्रीत कौर भुल्लर पंजाब पद्मश्री
के. पाजनिवेल पुडुचेरी पद्मश्री
प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश पद्मश्री
रोहित शर्मा महाराष्ट्र पद्मश्री
 सविता पुनिया हरियाणा पद्मश्री
 व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) जॉर्जिया पद्मश्री
विज्ञापन
विज्ञापन

Padma Awards 2026: Rohit Sharma Padma Shri Harmanpreet Kaur Among Sports Stars Honoured
हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री - फोटो : @rashtrapatibhvn (Videograb)
हरमनप्रीत कौर- पद्मश्री
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार नेतृत्व और उपलब्धियों के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। साल 2025 उनके करियर के लिए बेहद खास रहा, जब उन्होंने घरेलू सरजमीं पर भारतीय महिला टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

Padma Awards 2026: Rohit Sharma Padma Shri Harmanpreet Kaur Among Sports Stars Honoured
प्रवीण कुमार को मिला पद्मश्री - फोटो : ANI (videograb)
प्रवीण कुमार- पद्मश्री
प्रवीण कुमार को पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक और 2020 में पैरालंपिक टोक्यो में रजत पदक मिला था। प्रवीण कुमार का कहना है उन्हें आशा थी कि इस बार उनको पदम श्री पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया है कि वह खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। अब उनका अगला टारगेट एशियन पैरालंपिक और वर्ल्ड पैरालंपिक चैंपियनशिप है।

Padma Awards 2026: Rohit Sharma Padma Shri Harmanpreet Kaur Among Sports Stars Honoured
के. पाजनिवेल को मिला पद्मश्री - फोटो : ANI (videograb)
के. पाजनिवेल- पद्मश्री
पुदुचेरी के सिलंबम विशेषज्ञ के. पाजनिवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
 

Padma Awards 2026: Rohit Sharma Padma Shri Harmanpreet Kaur Among Sports Stars Honoured
बलदेव सिंह - फोटो : IANS
बलदेव सिंह- पद्मश्री
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए हॉकी कोच बलदेव सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed