{"_id":"607737d0dc926e734419ab91","slug":"youth-world-boxing-championship-india-makes-winning-start-inka-and-poonam-enters-pre-quarterfinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व यूथ मुक्केबाजी: भारत की शानदार शुरुआत, पूनम और विंका प्री क्वार्टर में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व यूथ मुक्केबाजी: भारत की शानदार शुरुआत, पूनम और विंका प्री क्वार्टर में पहुंचे
Thu, 15 Apr 2021 12:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत की जब पूनम (57 किग्रा) और विंका (60 किग्रा) ने अपने पहले दौर के मुकाबलों में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
पूनम ने मंगलवार को कोलंबिया की वालेरिया मेंदोजा को 5-0 से हराया जबकि विंका ने रूस की दारिया पेंटेलीवा को 3-2 से शिकस्त देकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। पूनम को अगले दौर में हंगरी की बिएटा वार्गा से भिड़ना है जबकि विंका का सामना कजाखस्तान की जुलदिज शायाखमेतोवा से होगा। भारत इस टूर्नामेंट में 20 सदस्यीय टीम के साथ उतरा है जिसमें 10 पुरुष और इतनी ही महिला मुक्केबाज शामिल हैं।
विज्ञापन
महिला टीम में 2019 एशियाई युवा खेलों की चैंपियन नाओरेम बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा), सनामाचा चानू (75 किग्रा), अल्फिया पठान (+81 किग्रा) और अरूणधति चौधरी (69 किग्रा) के अलावा गीतिका (48 किग्रा), अर्शी खानम (54 किग्रा), निशा (64 किग्रा) और खुशी (81 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में भारत की चुनौती की अगुआई एशियाई युवा चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा) और एशियाई जूनियर चैंपियन चोंगथाम विश्वमित्र (49 किग्रा) करेंगे। टीम के अन्य पुरुष सदस्य विकास (52 किग्रा), सचिन (56 किग्रा), आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा), मनीष (75 किग्रा), विनीत (81 किग्रा), विशाल गुप्ता (91 किग्रा) और जुगनू (+91 किग्रा) हैं।