{"_id":"5bbc2767867a55285a616b59","slug":"youth-olympics-shooter-mehuli-ghosh-wins-silver-in-10-meter-air-rifle","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा ओलंपिक: निशानेबाज मेहुली की चांदी, दस मीटर एयर राइफल में जीता रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
युवा ओलंपिक: निशानेबाज मेहुली की चांदी, दस मीटर एयर राइफल में जीता रजत पदक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभाशाली मेहुली घोष युवा ओलंपिक खेलों में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में सोमवार को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक से चूक गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
मेहुली ने शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन 24वें और अंतिम शॉट में 9.1 का स्कोर उन्हें भारी पड़ा जिससे वह स्वर्ण पदक से चूक गई। उनका कुल स्कोर 248.0 रहा। भारत ने अब तक इन खेलों में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता है।
विज्ञापन
यह 18 वर्षीय भारतीय डेनमार्क की स्टेफनी ग्रुंडसी (248.7) के बाद दूसरे स्थान पर रही।
भारत का निशानेबाजी रेंज में यह दो दिन में दूसरा रजत पदक है। रविवार को शानू माने पुरूषों की एयर राइफल में दूसरे स्थान पर रहे थे।
मेहुली क्वालीफाईंग में 628.8 अंक बनाकर शीर्ष पर रही। फाइनल में उनके और स्टेफनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन आखिर में डेनमार्क की निशानेबाज स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
निशानेबाजी में मनु भाकर और सौरभ चौधरी पर भी भारत की निगाहें टिकी हैं।