{"_id":"5be9bc64bdec226992759732","slug":"young-boxers-are-biggest-challenge-for-mc-mary-kom","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकोम के लिए युवा मुक्केबाज सबसे बड़ी चुनौती, फिर भी डटकर सामना करने को तैयार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकोम के लिए युवा मुक्केबाज सबसे बड़ी चुनौती, फिर भी डटकर सामना करने को तैयार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियनशिप में छठा स्वर्ण पदक जीतने की कवायद में लगी मशहूर मुक्केबाज एमसी मैरीकोम ने सोमवार को कहा कि वह युवा मुक्केबाजों की कड़ी चुनौती से पार पाने के लिए अपने अनुभव और ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगी।
विज्ञापन
35 वर्षीय मैरीकोम बुधवार से यहां शुरू होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सातवीं बार हिस्सा लेगी। वह पांच बार की विश्व चैंपियन, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता के रूप में रिंग पर उतरेगी।
विज्ञापन
मैरीकोम ने टूर्नामेंट से पहले पत्रकारों से कहा, 'मेरे वर्ग में ऐसी मुक्केबाज हैं जो 2001 से अब भी खेल रही हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानती हूं। नये मुक्केबाज अधिक दमदार और स्मार्ट हैं और वे चपल भी हैं। मैं अपने अनुभव का इस्तेमाल करुंगी। पुराने मुक्केबाज अधिकतर एक जैसे हैं और मैं उन्हें जानती हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे तीन राउंड तक खेलने के लिए ऊर्जावान बने रहने होगा। यह केवल एक राउंड का मामला नहीं है और इसलिए हमें उस हिसाब से रणनीति बनानी होगी। बारह देशों के मुक्केबाज टूर्नामेंट शुरू होने से सात दिन पहले ही यहां पहुंच गए थे।