फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Yashaswini Singh Wins Gold to Secure 9th Olympic Quota for India

नंबर वन निशानेबाज को पछाड़कर यशस्विनी बनीं पिस्टल क्वीन 

Mon, 02 Sep 2019 06:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 02 Sep 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
Yashaswini Singh Wins Gold to Secure 9th Olympic Quota for India
यशस्विनी सिंह देसवाल - फोटो : social Media

यशस्विनी सिंह देसवाल दुनिया की नंबर एक निशानेबाज ओलेना कोस्तेविच को पछाड़कर नई पिस्टल क्वीन बन गईं। यशस्विनी ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 236.7 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में अर्थशास्त्र की 22 वर्षीय छात्रा यशस्विनी टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली नौवीं भारतीय निशानेबाज बन गईं। 

विज्ञापन


पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन यशस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में नंबर एक यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच (234.8) को 1.9 अंकों से पछाड़ा। सर्बिया की जेसमिना मिलावोनोविच (215.7) के खाते में कांसा आया। पंचकूला की यशस्विनी क्वालिफिकेशन में भी 582 अंकों के साथ शीर्ष पर रही थीं। मनु भाकर ने न्यूनतम क्वालिफिकेशन स्कोर में 580 किया।
विज्ञापन


इससे पहले काजल सैनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में 1167 के क्वालिफिकेशन स्कोर से 22वां और तेजस्विनी सांवत ने 1156 अंक से 47वां स्थान हासिल किया। अनु राज सिंह और श्वेता सिंह फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियो में तीसरा स्वर्ण :  यह रिेयो में भारत का तीसरा पीला तमगा है। इससे पहले अभिषेक वर्मा और इलावेनिल वलारिवान ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया था।

ये भी हासिल कर चुके हैं कोटा : संजीव राजपूत, अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, दिव्यांश सिंह पंवार, राही सरनोबत और मनु भाकर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed