फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   WTT Contender 2021 Indian star table tennis player Manika Batra settles for bronze after losing to Wang Yidi in semifinals

WTT Contender: मनिका बत्रा ने महिला एकल में जीता कांस्य, डबल्स मुकाबले में रजत पदक पक्का

Sun, 07 Nov 2021 03:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास्को Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 07 Nov 2021 03:07 PM IST
सार

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर स्पर्धा में महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीत लिया। इसके अलावा वह अपनी जोड़ीदार के साथ महिला डबल्स के फाइनल में पहुंच गई हैं। इस तरह भारतीय जोड़ी का रजत पदक पक्का कर लिया। 

विज्ञापन
WTT Contender 2021 Indian star table tennis player Manika Batra settles for bronze after losing to Wang Yidi in semifinals
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लास्को में खेले जा रहे डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट में भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीत लिया। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीन की वैंग यिडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने मनिका को 2-4 से हराया। टोक्यो ओलंपिक के बाद विवादों में रहीं मनिका का यह पहला खिताब है। 

विज्ञापन


चीनी खिलाड़ी ने 2-4 से दर्ज की जीत

सेमीफाइनल मैच में मनिका को चीन की वैंग यिडी ने 2-4 से हराया। चीनी खिलाड़ी ने इस दौरान शानदार खेल दिखाते हुए 11-7, 7-11, 13-11, 10-12, 11-7, 11-5 से भारतीय खिलाड़ी पर जीत दर्ज करने में सफल रही। इस दौरान मनिका ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह यि़डी से पार नहीं पा सकीं। 
विज्ञापन


डबल्स के फाइनल में पहुंची मनिका-अर्चना

इससे पहले मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ की जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट के महिला डबल्स के फाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल मुकाबले में मनिका और अर्चना ने वैंग यिडी और और उनकी जोड़ीदार लियू वेशान को शिकस्त दी। भारतीय महिला जोड़ी ने यह मुकाबला 11-6, 8-11, 11-6, 5-11, 11-8 से अपने नाम किया। इस जीत के बाद मनिका बत्रा और अर्चना कामथ ने रजत पदक पक्का कर लिया है। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में वैंग यिडी से हारने वाली मनिका ने डबल्स में शानदार खेल दिखाया। उन्होेंने अपनी जोड़ीदार के साथ यिडी और उनकी साथी खिलाड़ी को टिकने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed