{"_id":"5d7cacf98ebc3e01416b279e","slug":"wrestling-world-championships-first-day-indian-wrestler-can-not-win-single-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन भारतीय पहलवानों का विश्व चैम्पियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पहले दिन भारतीय पहलवानों का विश्व चैम्पियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन
Sat, 14 Sep 2019 03:00 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Sep 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के लिए विश्व चैम्पियनशिप में शुरूआती दिन निराशाजनक रहा, ग्रीको रोमन में भाग ले रहे सभी चारों पहलवान एक भी राउंड जीते बिना ही बाहर हो गए। गैर-ओलंपिक वर्ग में भाग ले रहे एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी हरप्रीत सिंह (82 किग्रा), सागर (63 किग्रा) और मंजीत (55 किग्रा) अपने मुकाबलों के दौरान एक भी अंक नहीं जुटा सके। केवल योगेश (72 किग्रा) ने ही अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी रेमंड एंथोनी बंकर तृतीय को चुनौती दी लेकिन वह 5-6 से हार गए।
अगर भारतीय पहलवानों के खिलाफ मुकाबले जीतने वाला पहलवान खिताबी भिड़ंत तक पहुंचता है, तो उन्हें कांस्य पदक के लिए रेपेशाज दौर में खेलने का मौका मिल सकता है। हरप्रीत सिंह को 82 किग्रा में चेक गणराज्य के पेट्र नोवाक ने 5-0 से पराजित किया।
वहीं मंजीत का प्री क्वार्टरफाइनल में प्रतिद्वंद्वी काफी मजबूत था और उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन तकनीकी श्रेष्ठता के कारण हार गए। अजरबेजान के मौजूदा विश्व चैम्पियन एलदानीज अजीली ने आसानी से उन्हें पस्त कर दिया। सागर 63 किग्रा में केवल दो मिनट के लिए ही मैट पर टिक सके और अपने क्वालीफिकेशन दौर में स्थानी पहलवान अलमात केबिसपायेव से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गए।