फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling Greco-Roman wrestlers won 3 bronze medals in Asian Championship Sunil kumar Arjun and Neeraj wins bronze

Wrestling: एशियन चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन पहलवानों ने जीते 3 कांस्य पदक, सुनील-अर्जुन और नीरज ने किया कमाल

Tue, 19 Apr 2022 09:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Apr 2022 09:33 PM IST
सार

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में मंगलवार को भारत ने शानदार शुरुआत की, जब सुनील कुमार समेत पांच ग्रीको रोमन पहलवानों में से तीन ने कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
Wrestling Greco-Roman wrestlers won 3 bronze medals in Asian Championship  Sunil kumar Arjun and Neeraj wins bronze
रेसलर सुनील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में मंगलवार को भारत ने शानदार शुरुआत की, जब सुनील कुमार समेत पांच ग्रीको रोमन पहलवानों में से तीन ने कांस्य पदक जीते। यह दूसरी बार है जब सुनील कुमार ने एशियन चैंपियनशिप में पोडियम पर पहुंचे। इससे पहले 2020 में 87 भारवर्ग में विजेता रहे थे। 
विज्ञापन


23 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगोलिया के बैटबयार लुतबयार के खिलाफ अपने कांस्य पदक मुकाबले में 5-0 से बढ़त बनाने के बाद तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। सुनील सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान के जलगस्बे बर्दीमुराटोव से हार गए थे।
विज्ञापन


वहीं 55 भारवर्ग में अर्जुन हालाकुर्की ने कांस्य प्लेऑफ में दावाबंदी मुंख एर्डी को 10-7 से पराजित किया। अर्जुन ने 2020 के प्रतियोगिता में भी कांस्य जीता था। जबकि 63 भारवर्ग में नीरज ने उजबेकिस्तान के इस्लोमजोन बाखर्मोव को 7-4 से हराकर पोडियम फिनिश किया। हालांकि, 77 भारवर्ग में साजन भनवाल को जापान के कोडाई सकुराब से हार मिली, वहीं प्रेम कुमार 130 भारवर्ग में ईरान के आमिर मोहम्मदाली से हारकर कांस्य पदक हासिल करने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed