फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling Federation of India demand evidence of Sanjita Chanu Doping Charge from iwf 

संजीता चानू के डोप में फंसने के पीछे की कहानी पर संदेह, भारतीय संघ ने IWF से मांगे सबूत

Fri, 01 Jun 2018 10:45 PM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Wrestling Federation of India demand evidence of Sanjita Chanu Doping Charge from iwf 
संजीता चानू

संजीता चानू के डोप में फंसने के पीछे कहानी गहराती जा रही है। इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने दावा किया है कि इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन को अमेरिकन डोप एजेंसी (यूसाडा) ने 19 जनवरी को संजीता के डोप में फंसने के बारे में बता दिया था।

विज्ञापन


भारतीय संघ का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई। जानकारी दिए जाने के बारे में भारतीय संघ ने आईडब्लूएलएफ से न सिर्फ सुबूत मांग लिए हैं बल्कि उल्टा उसी से सवाल कर दिया है कि अगर उन्हें संजीता के फंसने के बारे में खुद पता लग गया था तो डोप रिजल्ट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी उनकी होने के बावजूद संजीता को प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया। इसके उलट आईडब्लूएफ ने चार मई को गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जारी की गई आधिकारिक रैंकिंग में संजीता का नाम खुद डाला। 
विज्ञापन


आईडब्लूएफ की ओर रैंकिंग जारी किए जाने के बाद पांच मई को कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने गोल्ड कोस्ट में भाग लेने वाले लिफ्टरों की घोषणा की। यही नहीं आईडब्लूएफ की ओर से भारतीय संघ को दी गई जानकारी में यह बात सामने आती है कि चार जनवरी को सॉल्ट लेक, उटाह स्थित लैब ने संजीता की डोप रिपोर्ट वाडा और आईडब्लूएफ को भेजी है। इसके बाद नौ जनवरी को संजीता के गलत ईमेल पर यूसाडा ने रिपोर्ट भेजी जिसकी कॉपी आईडब्लूएफ को की गई। इसके बाद यूसाडा ने 19 जनवरी को भारतीय संघ के अलावा आईडब्लूएफ को फिर रिपोर्ट भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Wrestling Federation of India demand evidence of Sanjita Chanu Doping Charge from iwf 
संजीता चानू

भारतीय संघ का कहना है कि अगर रिपोर्ट पहले ही आ गई थी तो प्रतिबंध लगाने की जिम्मेदारी आईडब्लूएफ की बनती है। उसे तत्काल संजीता को प्रतिबंधित कर देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया बल्कि संजीता को गोल्ड कोस्ट में खेलने की मंजूरी खुद आईडब्लूएफ ने रैंकिंग जारी कर दी।
 
भारतीय संघ का कहना है कि संजीता अगर पहले प्रतिबंधित कर दी जातीं तो उन्हें गोल्ड कोस्ट में खेलने से रोका जा सकता था। अब आईडब्लूएफ ने खुद ही जानकारी मांगी है कि 18 नवंबर को डोप सैंपल होने के बाद संजीता कौन से अंतरराष्ट्रीय कंपटीशनों में खेली हैं। यही कारण है कि भारतीय संघ इस मामले को संदेह की निगाह से देखते हुए संजीता के लिए पूरी तरह से लड़ाई लड़ने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed