फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling Association will say to Health Ministry to conduct blood tests of Chinese wrestlers

चीनी पहलवानों के खेलने से कुश्ती संघ की उड़ी नींद

Wed, 29 Jan 2020 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 29 Jan 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Association will say to Health Ministry to conduct blood tests of Chinese wrestlers
सांकेतिक चित्र - फोटो : social Media

चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस ने 18 फरवरी से दिल्ली में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप को लेकर भारतीय कुश्ती संघ की नींद उड़ा रखी है। इसका कारण चीन का चैंपियनशिप में खेलने के लिए हामी भरना है। इस साल की एशियाई चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत 16 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाले चीन ने तीनों स्टाइल की कुश्ती में अपनी एंट्री भेजी है। कुश्ती की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था युनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्लूडब्लू) के नियमों के तहत कुश्ती संघ चीन को खेलने से नहीं रोक सकता है। ऐसे में उसकी ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय दूतावास को चीनी पहलवानों की जांच के लिए उनका ब्लड टेस्ट कराने के लिए लिखा जा रहा है। कुश्ती संघ का कहना है कि चीनी पहलवानों को ब्लड टेस्ट में खरे उतरे बिना दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने दिया जाए।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अनुसार उन्हें चैंपियनशिप को लेकर कोरोना वायरस की गंभीरता का अंदाजा है। दूसरे देशों के पहलवानों को चीनी पहलवानों से खेलने में कोई दिक्कत नहीं हो इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा जा रहा है। कुश्ती संघ का कहना है कि उनकी ओर से किसी भी देश को खेलने से नहीं रोका जा सकता है, लेकिन सुरक्षात्मक कदम जरूर उठाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा जाएगा कि जब चीन या फिर चीनी ताईपे के पहलवान चैंपियनशिप में खेलने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर आएं तो उनकी अलग से गहन जांच की जाए। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ इन पहलवानों के  ब्लड टेस्ट की जांच भी की जाए। साथ ही चीन स्थित भारतीय दूतावास को भी इस बारे में ठोस कदम उठाने के लिए लिखा जा रहा है। सारे टेस्टों में खरे उतरने के बाद ही इन पहलवानों को चैंपियनशिप में खेलने के लिए भेजा जाए। कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखे जाने के बारे में पुष्टि की है।
विज्ञापन


पाकिस्तान को अब तक जारी नहीं हुआ वीजा
कुश्ती संघ के लिए सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी टीम भी मुसीबत बन गई है। पाकिस्तान को अब तक वीजा जारी नहीं हुआ है। दो साल पूर्व भी जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में भी पाक पहलवानों को वीजा नहीं दिया गया था। कुश्ती संघ का कहना है कि उनकी ओर से सारी कार्यवाही पूरी कर दी गई है। अब गेंद सरकार के पाले में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed