फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler Sushil kumar earns World Championship ticket with win over gritty Jitender Kumar 

पहलवान सुशील कुमार ने कटाया विश्व चैम्पियनशिप का टिकट, ट्रायल में जितेंदर को हराया

Tue, 20 Aug 2019 05:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 20 Aug 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Sushil kumar earns World Championship ticket with win over gritty Jitender Kumar 
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने तनाव के बीच मंगलवार को हुए 74 किलोवर्ग के ट्रायल में जितेंदर कुमार को 4.2 से हराकर विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई। दोनों पहलवानों ने आक्रामक तेवरों के साथ खेले गए फाइनल में एक दूसरे पर लगातार हमले किए। 

विज्ञापन


आईजीआई स्टेडियम पर यह मुकाबला देखने के लिए करीब 1500 दर्शक जमा थे। सुशील ने पहले पीरियड में 4.0 की बढत बना ली। दूसरे पीरियड में जितेंदर की आंख में चोट लग गई थी। करीब एक साल बाद मैट पर लौटे सुशील ने तुरंत इसके लिये माफी मांगी। 
विज्ञापन


इसके बाद सुशील के एक और आक्रामक दाव से जितेंदर की कोहनी में चोट लगी और वह कराहते दिखे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सुशील का दाहिना पैर तीन बार पकड़ लिया लेकिन पकड़ ढीली होने से वह इसे अंकों में नहीं बदल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील को मुकाबले के बीच में दो मेडिकल ब्रेक लेने पड़े। जितेंदर ने दो पुशआउट अंक लेकर हार का अंतर कम किया। जितेंदर को 79 किलोवर्ग में भी विश्व चैम्पियनशिप का टिकट कटाने का मौका मिलेगा जो आज के विजेता वीरदेव गूलिया को चुनौती देंगे।

 

जितेंदर ने मुकाबले के बाद कहा, 'सभी ने देखा कि उसने (सुशील ने) किस तरह से लड़ा। मैं कुश्ती लड़ रहा था और वह। मुझे आंख में चोट लगने के बाद दिखना मुश्किल हो गया था । वह अनावश्यक ब्रेक भी ले रहा था।' उन्होंने कहा, ' एक या दो दिन में मैं फिट हो जाऊंगा। मैं 79 किलोवर्ग में टीम में जगह बनाने की कोशिश करूंगा।'

जितेंदर के कोच जयवीर ने भी सुशील पर ईमानदारी से मुकाबला नहीं लड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ' उसने जान बूझकर ऐसा किया। वह लगातार ऐसा करता आ रहा है। उसने 2012 ओलंपिक में भी यही किया था। रैफरी भी उसके साथ थे। वे नहीं चाहते थे कि सुशील के खिलाफ कोई और जीते।' 


सुशील ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, 'मैने जान बूझकर नहीं किया। वह मेरे छोटे भाई जैसा है। यह अच्छा मुकाबला था और ऐसे मुकाबले होते रहने चाहिए।'

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने भी सुशील का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'मुकाबले में कोई खराबी नहीं थी । जब विनेश फोगाट का घुटना टूटा तो क्या उसकी प्रतिद्वंद्वी का रवैया बेकार था। कुश्ती में ऐसा होता है। कोई भी पहलवान हाथ बांधकर मैट पर नहीं उतरता।' राहुल अवारे (61 किलो), करण (70किलो), प्रवीण (92 किलो) और वीरदेव गूलिया(79 किलो) ने गैर ओलंपिक वर्ग में ट्रायल जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed