फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World youth boxing championship 2021 Indian athletes shines on second day also

युवा विश्व मुक्केबाजी: भारतीय बॉक्सर्स का फिर दिखा दम, लगातार दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन

Thu, 15 Apr 2021 01:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 15 Apr 2021 01:34 PM IST
सार

भारत ने टूर्नामेंट में दस पुरूष और दस महिला मुक्केबाज भेजे हैं। टूर्नामेंट में 52 देशों के 414 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
World youth boxing championship 2021 Indian athletes shines on second day also

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजों ने पोलैंड में चल रही युवा विश्व चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए सारे मैच जीते जबकि महिला टीम में से दो मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। पूनम (57 किलो) और विंका (60 किलो) ने अंतिम आठ में जगह बनाई।

विज्ञापन


पूनम ने हंगरी की बीटा वारगा को हराया जबकि विंका ने बोस्निया और हर्जेगोविना की तारा बोहाजुक को मात दी। दोनों मुकाबले तीसरा दौर पूरा होने से पहले ही रैफरी ने रोक दिए। पुरूष वर्ग में एशियाई युवा चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किलो) ने स्लोवाकिया के मिरोस्लाव हरसेग को 5-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अब उनका सामना उजबेकिस्तान के अखमदजोन अखमेदोव से होगा। वहीं 91 किलो वर्ग में विशाल गुप्ता ने बुल्गारिया के जार्जी स्टोएव को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। अब वह क्रोएशिया के बोरना लोंकारिक से खेलेंगे। विकास (52 किलो) भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने बुल्गारिया के यासेन राडेव को 5-0 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने टूर्नामेंट में दस पुरूष और दस महिला मुक्केबाज भेजे हैं। टूर्नामेंट में 52 देशों के 414 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed