विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: सातवें दिन सुशील की हार के बाद परवीन ने भारत को दिलाई पहली जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सातवें दिन भारतीय पहलवानों के कई अहम मुकाबले हैं। आज सबसे अधिक जिस पहलवान पर देश की निगाहें थीं, वह भारत को दो बार ओलंपिक पदक दिलाने वाले सुशील कुमार थे। सुशील कुमार को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। चैंपियनशिप में लगातार भरतीय पहलवान मैट पर उतर रहे हैं।
अरसे बाद अंतरराष्ट्रीय मैट पर वापसी कर रहे सुशील कुमार 74 किग्रा वर्ग में अजेरबाइजान के पहलवान खादजामुराद गधीजेव से क्वालिफिकेशन राउंड में धमाकेदार शुरुआत करने के बावजूद हार गए। खादजामुराद पर 9-4 से लीड लेने के बावजूद सुशील को 9-11 को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भी सुशील को रेपचेज में पदक जीतने का मौका मिल सकता है, अगर खादजामुराद गधीजेव फाइनल में पहुंच जाते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित मलिक पहले राउंड में हारने के बाद रेपेचेज की उम्मीद भी तब खत्म हो गई। उन्हें हराने वाले हंगरी के पहलवान डैनिएल लिगेटी दूसरे दौर में हार गए।
आज भारत को पहली जीत 92 किग्रा में हासिल हुई है। पहलवान परवीन ने दक्षिण कोरिया के पहलवान चांगजे सुई को 12-1 से दी करारी मात दी है। कुछ ही देर में उनका दूसरा राउंड में शुरू होने वाला है।
करन मोर हारे- रेपचेज की उम्मीद में
70 किग्रा वर्ग में करन मोर उज्बेकिस्तान के पहलवान इख्तियोर नवरुजोव 0-7 से हार गए। अब करन को रेपचेज राउंड की ही उम्मीद है। अगर नवरुजोव फाइनल में पहुंचते हैं, तो करन को रेपचेज खेलने का मौका मिलेगा।