{"_id":"61452094500519240c1cc37a","slug":"world-gymnastics-championships-dipa-karmakar-who-topped-in-first-trial-moved-away-from-the-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जिम्नास्टिक चैंपियनशिप: पहले ट्रायल में शीर्ष पर रहीं दीपा दूसरे से हटीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व जिम्नास्टिक चैंपियनशिप: पहले ट्रायल में शीर्ष पर रहीं दीपा दूसरे से हटीं
Sat, 18 Sep 2021 04:41 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 18 Sep 2021 04:41 AM IST
सार
दूसरे ट्रायल में उतरने पर दीपा के मन में चोटिल होने का डर बैठ गया था। तीन साल बाद वापसी कर रहीं दीपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थीं। इसके चलते उन्होंने ट्रायल में नहीं उतरने का फैसला लिया।
विज्ञापन
जिम्नास्ट दीपा कर्माकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जकार्ता एशियाई खेलों के बाद घुटने की चोट से जूझ रहीं रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर की वापसी तो हो गई, लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। अगले माह जापान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए दिल्ली के आईजी स्टेडियम में हुए पहले ट्रायल में दीपा शीर्ष पर रहीं लेकिन दूसरे ट्रायल में नहीं खेलीं। इसके चलते भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ ने उन्हें टीम में नहीं चुना।
विज्ञापन
चोटिल होने का डर सताया : सूत्रों ने कहा कि दूसरे ट्रायल में उतरने पर दीपा के मन में चोटिल होने का डर बैठ गया था। तीन साल बाद वापसी कर रहीं दीपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थीं। इसके चलते उन्होंने ट्रायल में नहीं उतरने का फैसला लिया। उनका लक्ष्य अगले वर्ष बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतना है। दीपा ने पहले ट्रायल में 50.4 अंक हासिल किए। उनसे चार अंक पीछे अरुणा बुद्धारेड्डी रहीं। विश्व चैंपियनशिप की टीम में अरुणा के अलावा परणीति दास और श्रद्धा सामंत का चयन हुआ है।
विज्ञापन
आशीष ने बनाई टीम में जगह : दिल्ली राष्ट्रमंडल और गुआंग झू एशियाई खेलों के पदक विजेता आशीष कुमार पहले में दूसरे और दूसरे में तीसरे स्थान पर रहकर विश्व चैंपियनशिप की टीम में जगह बनाने में सफल रहे। दो अन्य सदस्य योगेश्वर सिंह और अभिजीत कुमार हैं। ढाका में होने वाली दक्षिण एशियाई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए भी चार-चार सदस्यीय टीम ट्रायल के आधार पर चुनी गई।
विज्ञापन