फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Cup Archery: Indian men's team beat Korea and India women's team beat England, both made it to the final

विश्व कप तीरंदाजी:  भारतीय पुरुष टीम ने कोरिया और महिलाओं ने इंग्लैंड को हराया, दोनों ने फाइनल में बनाई जगह

Thu, 17 Aug 2023 12:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Aug 2023 12:16 AM IST
सार

हाल ही में विश्व चैंपियन ओजस देओताले के शानदार प्रदर्शन ने कोरिया पर जीत में भूमिका निभाई। दोनों टीमें 235-235 की बराबरी पर थीं। शूटआउट में भी स्कोर 30-30 रहा, लेकिन ओजस का अंतिम तीर कोरियाई तीरंदाज के मुकाबले 10 अंक पर ज्यादा सटीक था।

विज्ञापन
World Cup Archery: Indian men's team beat Korea and India women's team beat England, both made it to the final
ओजस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए विश्वकप स्टेज-4 के फाइनल में प्रवेश कर दो पदक पक्के कर लिए हैं। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की। पुरुष टीम ने कोरिया को शूटआउट में पराजित किया, जबकि महिलाओं ने ब्रिटेन को 234-233 से हराया। पुरुष टीम फाइनल में अमेरिका से और महिला टीम मैक्सिको से भिड़ेगी।
विज्ञापन


ओजस के अंतिम तीर ने दिलाई जीत
हाल ही में विश्व चैंपियन ओजस देओताले के शानदार प्रदर्शन ने कोरिया पर जीत में भूमिका निभाई। दोनों टीमें 235-235 की बराबरी पर थीं। शूटआउट में भी स्कोर 30-30 रहा, लेकिन ओजस का अंतिम तीर कोरियाई तीरंदाज के मुकाबले 10 अंक पर ज्यादा सटीक था। जिस पर भारत को विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम में ओजस के अलावा प्रथमेश जावकर और अभिषेक वर्मा शामिल थे, जबकि कोरियाई टीम में चोई यांगही, किम जांगहो, यांग जेईवान थे। पुरुष टीम ने इससे पहले इटली को 239-235 और मैक्सिको को 237-235 से हराया।
विज्ञापन


पिछड़ने के बाद जीतीं महिला तीरंदाज
वी ज्योति सुरेखा, हाल ही में विश्व चैंपियन बनीं 17 वर्षीय अदिति स्वामी और पटियाला की परणीत कौर की टीम ने ब्रिटेन को कड़े संघर्ष में हराया। पहले दो सेट में भारतीय टीम 59-60 और 175-176 से पिछड़ी हुई थी, लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने अंतिम सेट में जबरदस्त वापसी करते हुुए 234-233 से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले महिलाओं ने एस्टोनिया को 232-230 से हराया था। ज्योति और ओजस व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में भी सर्वोच्च स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed