{"_id":"5be7e8edbdec2269a642c168","slug":"world-chess-championship-magnus-carlsen-played-another-draw-to-fabiano-caruana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शतरंज चैंपियनशिप: कार्लसन ने शुरुआती परेशानी के बाद कैरुआना के साथ खेला ड्रॉ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: कार्लसन ने शुरुआती परेशानी के बाद कैरुआना के साथ खेला ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Magnus Carlsen and Fabiano Caruana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियन और मौजूदा नंबर-1 मैगनस कार्लसन ने शनिवार को फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फेबियानो कैरुआना के खिलाफ दूसरा गेम भी ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
विश्व नंबर-2 फेबियानो कैरुआना ने पहले गेम के बाद दूसरे गेम में भी कार्लसन को परेशान किया, लेकिन अमेरिकी चेस खिलाड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुए। 30 से कम उम्र वाले दोनों शतरंज स्टार्स के दो मैच ड्रॉ होने के बाद अब एक-एक अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
अगर गत चैंपियन शुक्रवार को 115 चालों की मैराथन में जीत का मौका गंवा देते, तो वह खुश होते कि अमेरिकी ग्रैंडमास्टर 49 चालों के बाद अंक बांटने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कार्लसन दबाव में थे, जो स्पष्ट दिख रहा था।
विज्ञापन
23...Bc6 This is a very dangerous moment for Carlsen. Even though it may look "drawish", he has to be so accurate to hold. Not so easy as he has much less time. But if he followed the line I suggested, he "should" be OK. pic.twitter.com/3CYydfRWDA
— Susan Polgar (@SusanPolgar) November 10, 2018
सफेद मोहरों से खेल रहे कार्लसन को शुरुआती समय में कैरुआना ने हैरान कर दिया। एक समय कार्लसन पेट्रोफ डिफेंस को नजरअंदाज करने के समय काफी दबाव में आ गए थे। हालांकि, किसी तरह उन्होंने अपनी स्थिति सुधारी और कैरुआना ने भी ड्रॉ का प्रस्ताव स्वीकार करने में कोई देरी नहीं की।