{"_id":"5b686e7f4f1c1b913e8b5868","slug":"world-champion-mirabai-chanu-will-not-participate-at-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम को करारा झटका, विश्व चैंपियन मीराबाई चानू एशियाई खेलों से बाहर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय टीम को करारा झटका, विश्व चैंपियन मीराबाई चानू एशियाई खेलों से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जकार्ता एशियाई खेलों से पहले भारतीय उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। विश्व चैंपियन और स्वर्ण पदक की दावेदार मीराबाई चानू एशियाई खेलों से चोट के चलते बाहर हो गई हैं। हालांकि जाने माने फीजियो हीथ मैथ्यूज ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है, लेकिन तैयारियों के लिए उनके पास पर्याप्त समय नहीं बचा है, जिसके चलते उन्होंने इन खेलों में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने इस निर्णय से इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशनको अवगत करा दिया है। मीराबाई पिछले डेढ़ माह से पीठ के दर्द की समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें मुंबई-दिल्ली के जाने-माने डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन उनकी बीमारी का नहीं पता लगा। नतीजन उन्हें लगातार रेस्ट पर रखा गया। अंत में हीथ मैथ्यूज को एनआईएस पटियाला बुलाया। वह उन्हें अपने साथ मुंबई में ले गए। वह अभी भी मुंबई में ही हैं।
विज्ञापन
हीथ ने उन्हें फिट घोषित कर दिया, लेकिन 15 दिनों की तैयारी में अगर वह पूरा लोड लेकर एशियाई खेलों में खेलती हैं तो उनके फिर से चोटिल होने का खतरा है। जबकि नवंबर माह में ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व चैंपियनशिप है।
विज्ञापन
मीरा के लिए यह महत्वपूर्ण चैंपियनशिप है। इसी को ध्यान में रख मीरा ने फेडरेशन को लिखकर दिया है कि वह ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों को देखते हुए एशियाई खेलों में नहीं खेलना चाहती हैं। फेडरेशन ने भी उनकी दलील स्वीकार कर इस निर्णय से खेल मंत्रालय को अवगत कराने का फैसला लिया है। जकार्ता में खेलने वाले लिफ्टरों की संख्या अब महज चार रह गई है।