{"_id":"636bcd3aa5ca5c6bc701ac25","slug":"world-boxing-championship-world-champion-female-boxer-get-81-lakh-rupees-nikhat-zareen-will-buy-mercedes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Boxing: विश्व चैंपियन बनने पर महिला बॉक्सर को मिलेंगे 81 लाख, निकहत बोलीं- स्वर्ण जीता, तो मर्सिडीज खरीदूंगी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Boxing: विश्व चैंपियन बनने पर महिला बॉक्सर को मिलेंगे 81 लाख, निकहत बोलीं- स्वर्ण जीता, तो मर्सिडीज खरीदूंगी
Wed, 09 Nov 2022 09:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:24 PM IST
सार
आईबीएफ के अध्यक्ष अजय सिंह के मुुताबिक इस चैंपियनशिप में 19.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि होगी। स्वर्ण पदक विजेता को 81 लाख रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि मिलेगी।
विज्ञापन
निकहत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ (आईबीए) ने बुधवार को भारतीय बॉक्सिंग संघ (आईबीएफ) को आधिकारिक रूप से विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी सौंप दी।यह चैंपियनशिप नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में अगले वर्ष मार्च में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
आईबीएफ के अध्यक्ष अजय सिंह के मुुताबिक इस चैंपियनशिप में 19.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि होगी। स्वर्ण पदक विजेता को 81 लाख रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि मिलेगी। विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने इतनी बड़ी इनामी राशि पर कहा कि अगर वह अगले वर्ष चैंपियन बनीं, तो मर्सिडीज खरीदेंगी और आईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव को हैदराबाद बुलाकर उन्हें कार में घुमाएंगी। इस पर क्रेमलेव बोले अगर निकहत जीतती हैं तो वह उन्हें मर्सिडीज गिफ्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार लागू होगा बाउट रिव्यू सिस्टम
भारत तीसरी बार विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। दो साल पहले भारत से आईबा ने विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी आवश्यक फीस जमा नहीं करने के चलते छीन ली थी। आईओसी ने बाद में आईबा को अनियमितताओं के चलते भंग कर दिया था।
भारत तीसरी बार विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। दो साल पहले भारत से आईबा ने विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी आवश्यक फीस जमा नहीं करने के चलते छीन ली थी। आईओसी ने बाद में आईबा को अनियमितताओं के चलते भंग कर दिया था।
विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी को लेकर क्रेमलेव और अजय सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। अजय सिंह ने कहा कि चैंपियनशिप में 75 से 100 देशों के तकरीबन 1500 मुक्केबाज शिरकत करेंगे। इस चैंपियनशिप से पहली बार ऐतिहासिक बाउट रिव्यू सिस्टम लागू किया जाएगा।
आईबीए के महासचिव जॉर्ज येरोलिंपोज ने कहा कि रिव्यू सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित होगा। रिंग के चारों ओर कैमरे लगे होंगे, जो बाउट के दौरान हर पंच का विश्लेषण करेंगे। अगर कुछ गड़बड़ी नजर आती है तो बाउट के दौरान ही इसे सुधारा जाएगा। क्रेमलेव ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि बॉक्सिंग ओलंपिक से बाहर नहीं होगा। पेरिस ओलंपिक के बाद वह इसमें कई सुधार करेंगे।