फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Athletics Championships : Mihambo wins women's long jump gold and Timothy wins 1500m race

जर्मनी की मिहाम्बो ने लंबी कूद में तो केन्या के टिमोथी ने 1500 मीटर दौड़ में जीता सोना

Mon, 07 Oct 2019 02:08 AM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Oct 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
World Athletics Championships : Mihambo wins women's long jump gold and Timothy wins 1500m race
मलाइका मिहाम्बो और टिमोथी शैरियट - फोटो : ट्विटर

दोहा में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियमशिप में रविवार को जर्मनी और केन्या के खाते में स्वर्ण पदक आया। जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। केन्या के टिमोथी शैरियट ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन


मिहाम्बो ने 7.30 मीटर लंबी कूद लगाते हुए खिताब अपने नाम किया। यूक्रेन की मरीना बेख-रोमानचुक ने 6.92 मीटर लंबी छलांग लगाई और रजत पदक अपने नाम किया। बता दें कि साल 2018 की यूरोपीय चैम्पियन मिहाम्बो का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। साल 2016 के रियो ओलंपिक में वह कांस्य पदक जीतते-जीतते रह गई थीं। 
विज्ञापन


पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में टिमोथी ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए तीन मिनट 29.26 सेकेंड में दौड़ पूरी की। साल 2012 के ओलंपिक चैम्पियन अल्जीरिया के तौफीक मखलूफी ने रजत पदक जीता वहीं, पोलैंड के मार्सिन लेवांडोव्स्की ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed