फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World athletics championship: Toshikazu Yamanishi, Dalilah Muhammad, Mutaz Essa Barshim wins gold

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बारशिम, यामानिशी और दालियाह ने अलग-अलग इवेंट में जीते गोल्ड

Sun, 06 Oct 2019 08:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Oct 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
World athletics championship: Toshikazu Yamanishi, Dalilah Muhammad, Mutaz Essa Barshim wins gold
अमेरीकी धाविका मोहम्मद - फोटो : ट्विटर

कतर के मुताज एसा बारशिम ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ऊंची कूद स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखा। 28 साल के बारशिम ने शुक्रवार रात खचाखच भरे खलीफा स्टेडियम में 2.37 मीटर की कूद लगाई और गोल्ड मेडल हासिल किया। दूसरे नंबर पर रहने वाले मिखेल अकीमेंको ने सिल्वर और इलिया इवानयुक ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

विज्ञापन


वहीं, स्टीवन गार्डिनर ने 43.48 सेकंड के समय से राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाते हुए 400 मीटर का खिताब अपनी झोली में डाला। उन्होंने 2017 में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। कोलंबिया के एंथनी जाम्ब्रानो ने 44.15 सेकंड के समय से सिल्वर और अमेरिका के फ्रेड करले ने 44.17 सेकंड के समय से ब्रॉन्ज मेडल जीता।

विज्ञापन

यामानिशी ने 20 किमी पैदल चाल में जीता गोल्ड

जापान के तोशीकाजू यामानिशी ने 20 किमी स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस तरह उन्होंने जापान को पैदल चाल में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। पिछले रविवार युसुके सुजुकी 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीतने वाले पहले जापानी पुरुष एथलीट बने थे।

23 साल के पूर्व विश्व युवा चैंपियन तोशीकाजू ने एक घंटे 26 मिनट 34 सेकंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया। अधिकृत तटस्थ ऐथलीट के तौर पर भाग ले रहे रूस के वासिले मिजिनोव ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि परसियस कार्लस्ट्रोम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्वीडन को चैंपियनशिप का पहला पदक दिलाया।

दालियाह ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

अमेरिका की दालियाह मुहम्मद ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने यह गोल्ड मेडल विश्व रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया। दालियाह ने 52.16 सेकंड का समय निकाल स्वर्ण जीता। दूसरे स्थान पर उनकी हमवतन 20 साल की सिडनी मैक्लॉफलिन रही जिन्होंने 52.23 सेकंड के साथ रजत जीता।

जमैका की रशेल क्लेटन के हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया। आईएएएफ की वेबसाइट ने दालियाह के हवाले से लिखा, ‘मेरे लिए इसके काफी मायने हैं। इसे बयां करना मुश्किल है। मैं सिर्फ विश्व खिताब चाहती थी, लेकिन साथ ही वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़ना, मेरे लिए शानदार है।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने शुरुआत से अपना सब कुछ लगाने का फैसला किया। मुझे लगा कि सिडनी 9वीं हर्डल पर मेरे से आगे आ रही है। तब मैंने और मेहनत की।’ इसी साल जुलाई में हुई अमेरिकी चैंपियनशिप में दालियाह ने 2003 में स्थापित किए गए 52.34 के वर्ल्ड रिकॉर्ड को बेहतर किया था। उन्होंने 52.20 सेकंड का समय निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed