फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   world archery lifts suspension on India

वर्ल्ड आर्चरी ने शर्तों के साथ भारत पर लगा प्रतिबंध हटाया

Thu, 23 Jan 2020 07:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Jan 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
world archery lifts suspension on India
archery

भारतीय तीरंदाजों की तोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों को उस समय बल मिला जब इस खेल की वैश्विक संस्था वर्ल्ड आर्चरी ने भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव के एक सप्ताह के भीतर गुरुवार को उस पर लगा निलंबन सशर्त हटा दिया। 

विज्ञापन


प्रतिबंध हटाते हुए विश्व तीरंदाजी ने भारतीय संघ को निर्देश दिया कि वह खिलाड़ियों की सदस्यता को लेकर अपने संविधान में बदलाव करे, संचालन से जुड़े मुद्दों का हल निकाले और रणनीतिक योजना तैयार करे।
विज्ञापन


उसके साथ ही एएआई को इन मुद्दों पर तिमाही प्रति रिपोर्ट देने को भी कहा। विश्व तीरंदाजी ने एक बयान में कहा, 'संस्था ने 18 जनवरी को नई दिल्ली में हुए चुनाव के बाद भारतीय तीरंदाजी संघ पर लगा निलंबन सशर्त हटा दिया है। कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान के अनुसार, '23 जनवरी 2020 से भारतीय तीरंदाजों को विश्व तीरंदाजी की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की स्वीकृति होगी। महासंघ को निर्देश दिया जाता है कि वह अपने संविधान में बदलाव करते हुए खिलाड़ी की सदस्यता पर स्थिति स्पष्ट करे, रणनीतिक योजना बनाए और संचालन के जुड़े अन्य मुद्दों को हल करे।'

एएआई को पांच अगस्त को निलंबित किया गया था। भारतीय तीरंदाजों को निलंबन के कारण तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर खेलना पड़ा जिससे ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने की उनकी संभावना पर सीधा असर पड़ा। गुरुवार को प्रतिबंध हटने के बाद अब भारतीय तीरंदाज तिरंगे तले प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।

भारत को अगला टूर्नामेंट तीन सप्ताह के भीतर लास वेगास में इंडोर वर्ल्ड सीरीज में खेलना है। भारत ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए अब तक तीन पुरुष और एक महिला कोटा स्थान हासिल किया है।

विश्व तीरंदाजी के महासचिव टॉम डाइलन ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि यह भारत में सुसंचालित संघ की शुरुआत होगी। भारतीय खिलाड़ी अब तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों की तैयारी में ध्यान लगा सकते हैं जो सिर्फ छह महीने दूर हैं।'

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को शनिवार को हुए चुनाव में भारतीय तीरंदाजी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। एएआई के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का समर्थन प्राप्त मुंडा ने बीवीपी राव को 34-18 से हराया। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर ये चुनाव कराए गए और पहली बार दोनों विरोधी गुट आमने सामने थे। इन चुनावों के लिए विश्व तीरंदाजी और भारतीय ओलिंपिक संघ ने पर्यवेक्षक भेजे थे।

विश्व तीरंदाजी ने दो समानांतर चुनाव करके उसके दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ को पांच अगस्त को निलंबित कर दिया था। एएआई के दो गुटों ने पिछले साल नौ जून को नई दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग अलग चुना कराके मुंडा और राव को अध्यक्ष चुना था। दो अध्यक्ष चुनने के बाद एएआई को निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद भारतीय तीरंदाज पिछले साल दिसंबर में नेपाल में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। भारतीय तीरंदाजों को हालांकि 'तटस्थ खिलाड़ियों' के रूप में बैंकॉक में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली थी क्योंकि यह महाद्वीपीय ओलिंपिक क्वॉलिफायर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed