{"_id":"5f73c8cd92cbc5686303aa3b","slug":"womens-wrestling-camp-in-lucknow-next-month-selection-of-absentee-players-will-not-be-considered","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कुश्ती शिविर अगले माह लखनऊ में, अनुपस्थित रहने वालीं खिलाड़ियों के चयन पर नहीं होगा विचार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला कुश्ती शिविर अगले माह लखनऊ में, अनुपस्थित रहने वालीं खिलाड़ियों के चयन पर नहीं होगा विचार
Wed, 30 Sep 2020 05:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 30 Sep 2020 05:22 AM IST
सार
10 : अक्तूबर से साई केंद्र में लगेगा शिविर
06 : भारवर्ग में तीन-तीन खिलाड़ी लेंगे शिविर में हिस्सा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ht
विस्तार
महिला पहलवानों का राष्ट्रीय शिविर अंतत: 10 अक्तूबर से लखनऊ के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में शुरू होगा। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने यह जानकारी दी और साथ ही चेताया कि जो पहलवान शिविर में हिस्सा नहीं लेंगी उनके नाम पर राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए विचार नहीं किया जाएगा। इस बीच सोनीपत में इस महीने की शुरुआत में शुरू हुए पुरुष शिविर को भी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिविर एक सितंबर से शुरू होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। स्थिति उस समय और खराब हो गई जब ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके देश के चार पहलवानों में से दो विनेश फोगाट और दीपक पुनिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए जिससे कई पहलवान डर गए।
विज्ञापन
स्थिति का आकलन करने और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की सलाह पर डब्ल्यूएफआई ने छह ओलंपिक भार वर्ग में शिविर शुरू करने का मन बना लिया है जिसमें 50 किग्रा, 53 किग्रा, 57 किग्रा, 62 किग्रा, 68 किग्रा और 76 किग्रा वर्ग शामिल हैं। यह शिविर 31 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
पहलवानों को 14 दिन के एकांतवास से गुजरना होगा और परीक्षण में निगेटिव आने के बाद ही उन्हें ट्रेनिंग की इजाजत दी जाएगी। यह पूछने पर कि क्या विनेश शिविर से जुड़ने पर राजी हो गई हैं, तोमर ने कहा कि डब्ल्यूएफआई उनकी जरूरतों का इंतजाम करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘वह विदेश में ट्रेनिंग करना चाहती हैं लेकिन मौजूदा स्थिति में हम शिविर में उन्हें ट्रेनिंग के लिए अच्छे जोड़ीदार देंगे।’ शिविर से जुड़ने को लेकर अंदेशा जता चुकी दिव्या काकरान के पिता सूरज ने बताया कि वह शिविर में हिस्सा लेंगी।
विनोद तोमर, सहायक सचिव डब्ल्यूएफआई
हम लखनऊ में 10 अक्तूबर से शिविर शुरू कर रहे हैं। शिविर में पहलवानों की संख्या पहले के समान रहेगी, छह ओलंपिक भार वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ी शिविर में हिस्सा लेंगी।