{"_id":"5f8a57fc6218f6410c171db1","slug":"womens-boxing-team-stopped-from-going-to-italy-decision-taken-after-lovlina-tested-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मुक्केबाजी टीम को इटली जाने से रोका, लवलीना के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुआ फैसला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला मुक्केबाजी टीम को इटली जाने से रोका, लवलीना के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुआ फैसला
Sat, 17 Oct 2020 08:17 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 17 Oct 2020 08:17 AM IST
सार
पूरी टीम का पांच दिन बाद फिर से होगा कोविड
विज्ञापन
भारतीय बॉक्सिंग टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लवलीना के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी महिला मुक्केबाजी टीम को इटली जाने से रोक दिया गया है। पुरुष टीम शुक्रवार रात असिसी (इटली) के लिए रवाना हो गई। लवलीना को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पांच मुक्केबाजों और तीन सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ को नेशनल स्टेडियम में एकांतवास में रखा गया है। मुक्केबाजों की ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई है। साथ ही किसी से भी मिलने-जुलने से मना कर दिया गया है। पांच दिन बाद इनका फिर कोविड टेस्ट होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें इटली भेजा जाएगा। यह तय है कि लवलीना इटली नहीं जाएंगी। उन्हें 14 दिन का एकांतवास पूरा करना होगा। उसके बाद उन्हें इटली भेजने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
एक साथी और कोच भी आए लवलीना के संपर्क में :
लवलीना जब एनआईएस पटियाला से दिल्ली आ रही थीं। तब भी उन्हें बुखार था। इस दौरान उनके साथ इटली जाने वाली एक अन्य मुक्केबाज थी। एक महिला कोच भी उनके संपर्क में आईं। इटली छह महिला मुक्केबाजों और तीन सपोर्ट स्टाफ को जाना था।
विज्ञापन
ये रवाना हुए इटली :
इटली रवाना हुई पुरुष टीम में अमित पंघाल, गौरव सोलंकी, कविंदर बिष्ट, मोहम्मद हुसामुद्दीन, शिवा थापा, आशीष कुमार, बृजेश यादव, सुमित सांगवान, संजीत, सतीश कुमार। कोच सी कुटप्पा, खीमानंद बेलवाल व टीम डॉक्टर करणजीत सिंह।
विज्ञापन