{"_id":"5de6990d8ebc3e549536288b","slug":"womens-boxing-championship-chandigarh-punjab-dominates-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिपः सविता सहित चंडीगढ़ की पांच और पंजाब की चार मुक्केबाज अगले दौर में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिपः सविता सहित चंडीगढ़ की पांच और पंजाब की चार मुक्केबाज अगले दौर में
Tue, 03 Dec 2019 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
चंडीगढ़ और पंजाब की मुक्केबाजों ने चौथी महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन अपना दबदबा बनाया। चंडीगढ़ की सविता (54 किग्रा) ने पिछले साल की कांस्य पदक विजेता मणिपुर की शमीम बानू को 3-2 से जबकि 2018 की रजत पदक विजेता हरियाणा की नूपुर ने राजस्थान की श्वेता को आसानी से 5-0 से हराया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की नीमा (64 किग्रा), मोनिका (51 किग्रा),ऋतु (57 किग्रा), मंजू (60 किग्रा) ने भी जीत दर्ज की। इस तरह से इस क्षेत्र की पांच मुक्केबाज अगले दौर में पहुंचीं। मध्यप्रदेश की जिज्ञासा राजपूत (81 किग्रा), पंजाब की मनदीप कौर (52 किग्रा), गगनदीप कौर (69 किग्रा) और कमलजीत कौर (51 किग्रा) ने भी आसान जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन