{"_id":"57b2fde94f1c1bdc716eb484","slug":"women-athletes-dominent-in-rio-olympics-so-far","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक में दिख रहा है महिला एथलीटों का दबदबा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रियो ओलंपिक में दिख रहा है महिला एथलीटों का दबदबा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
Rio 2016
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में 10 दिन हो चुके हैं और अब तक के खेल में अमेरिका ने दबदबा बनाए रखा है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस बार महिला एथलीट्स ने कमाल कर दिखाया है।
विज्ञापन
पहले बात करते हैं पदक तालिका में शीर्ष 10 में शामिल देशों के बारे में। अब तक 177 स्वर्ण पदकों का फैसला हो चुका है जिसमें 110 स्वर्ण तो शीर्ष पर काबिज 10 देशों ने आपस में बांट लिए हैं।
विज्ञापन
पिछले 2 ओलंपिक्स (बीजिंग और लंदन ओलंपिक) में शुरुआती दिन से ही पदकों को लेकर दबदबा बनाए रखने वाला चीन इस बार कुछ कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। रियो में शुरुआती 10 दिन के खेल के बाद वह तीसरे स्थान पर है जबकि अप्रत्याशित रूप से ग्रेट ब्रिटेन दूसरे पायदान पर चल रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अभी तक के खेल के हिसाब से देखा जाए तो इस बार महिला एथलीटों की सफलता का स्तर उठा है और उनका दबदबा दिख भी रहा है।
चीन से काफी आगे निकल गया है अमेरिका
Rio 2016
- फोटो : Getty
अमेरिका ने 26 गोल्ड के साथ कुल 75 पदक जीते हैं तो ब्रिटेन के खाते में 16 गोल्ड के साथ 41 पदक हैं। जबकि तीसरे स्थान पर चीन ने अभी तक 15 स्वर्ण पदक के साथ 46 पदक जीते हैं।
पदक जीतने को लेकर बने पदक तालिका को लेकर देखा जाए तो शीर्ष 10 में 5 देश यूरोप से हैं जबकि 3 एशियाई मुल्क शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका दो अन्य देश इस लिस्ट में शामिल हैं। टॉप-10 में यूरोपीय देशों का दबदबा जरूर दिखता हो लेकिन पहले पायदान पर संयुक्त राज्य अमेरिका का दबदबा कायम है। वहीं 119 खिलाड़ियों के साथ रियो पहुंचा भारत का अभी तक खाता भी नहीं खुला है।

इस बार महिलाओं की स्वर्णिम सफलता ने किया अमेरिका को नंबर वन
माइकल फेल्प्स
- फोटो : Reuters
रियो में हो रहे 31वें ओलंपिक खेलों में शीर्ष 10 में शामिल देशों में महिलाओं की ओर से जीते गए गोल्ड मेडल की बात की जाए तो उन्होंने अब तक कुल 52 स्वर्ण जीते हैं। महिलाओं की स्वर्णिम सफलता के लिहाज से अमेरिका पहले पायदान पर है। जबकि उसके बाद चीन, रूस, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और दक्षिण कोरिया का नंबर आता है।
शीर्ष 10 देशों ने अब तक कुल 110 स्वर्ण पदक जीते हैं जिसमें 52 तो महिलाओं ने कब्जाए हैं। अमेरिका की ओर से जीत 26 स्वर्ण पदक में से 16 तो महिलाओं ने जीते हैं, जबकि चीन की ओर से 9 महिलाओं ने पीले तमगे पर हाथ साफ किया जबकि उसकी ओर से 15 गोल्ड जीते गए हैं।
रूस के 11 में से 5 गोल्ड महिलाओं ने जीते हैं, जबकि नीदरलैंड्स की 5, ऑस्ट्रेलिया और हंगरी की 4-4, ब्रिटेन की 3 महिला एथलीटों ने गोल्ड जीते हैं। जर्मनी, जापान और कोरिया की ओर से 2-2 गोल्ड महिलाओं ने जीते हैं। महिला एथलीटों की सफलता दिखाता है कि वे इस बार काफी कामयाब हो रही हैं।