{"_id":"62a21cadde8732250641aa04","slug":"wimbledon-prize-money-increased-to-40-3-million-pounds-know-how-much-the-champion-will-get","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: विम्बलडन के प्राइज मनी में बढ़ोतरी, इनामी राशि 393 करोड़ रुपये हुई, जानें चैंपियन को कितने मिलेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Wimbledon: विम्बलडन के प्राइज मनी में बढ़ोतरी, इनामी राशि 393 करोड़ रुपये हुई, जानें चैंपियन को कितने मिलेंगे
Thu, 09 Jun 2022 09:45 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 09 Jun 2022 09:45 PM IST
सार
इस बार विंबलडन के मैचों के अंक रैंकिंग पॉइंट में नहीं जुड़ेंगे। इससे एटीपी या डब्ल्यूटीए रैंकिंग में कोई असर नहीं होगा। वहीं, तीन साल में पहली बार यहां दर्शक दिखाई देंगे।
विज्ञापन
पिछली बार नोवाक जोकोविच चैंपियन बने थे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस खिलाड़ियों को इंग्लैंड से एक खुशखबरी मिली है। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के आयोजकों ने इस बार प्राइज मनी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया। इस बार कुल प्राइज मनी 40.3 मिलियन पाउंड (करीब 393 करोड़ रुपये) होगी। पिछले साल यह 35 मिलियन पाउंड (करीब (341 करोड़ रुपये) थी। विम्बलडन ओपन की शुरुआत 27 जून को होगी। 10 जुलाई तक यह टूर्नामेंट चलेगा।
आयोजकों ने यह भी बताया कि इस बार पुरुष एकल और महिला एकल में चैंपियन बनने वाले खिलाड़ियों को दो-दो मिलियन पाउंड (करीब 19.50 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। पिछले साल 1.7 मिलियन पाउंड (करीब 16.58 करोड़) चैंपियन बनने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को मिले थे।
इस बार विंबलडन के मैचों के अंक रैंकिंग पॉइंट में नहीं जुड़ेंगे। इससे एटीपी या डब्ल्यूटीए रैंकिंग में कोई असर नहीं होगा। वहीं, तीन साल में पहली बार यहां दर्शक दिखाई देंगे। विंबलडन ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण उसके और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों देश के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। इसी कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए ने टूर्नामेंट से अंक हटा दिए हैं।
विज्ञापन
ऑल इंग्लैंड क्लब के अध्यक्ष इयान हेविट ने कहा, "क्वालिफाइंग प्रतियोगिता के पहले दौर से लेकर चैंपियन बनने तक, इस साल की पुरस्कार राशि वितरण का उद्देश्य यह दिखाना है कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।" स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ओपन एरा (1968 के बाद से) में सबसे ज्यादा आठ बार चैंपियन बने हैं।