फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wimbledon prize money increased to 40.3 million pounds know how much the champion will get

Wimbledon: विम्बलडन के प्राइज मनी में बढ़ोतरी, इनामी राशि 393 करोड़ रुपये हुई, जानें चैंपियन को कितने मिलेंगे

Thu, 09 Jun 2022 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Jun 2022 09:45 PM IST
सार

इस बार विंबलडन के मैचों के अंक रैंकिंग पॉइंट में नहीं जुड़ेंगे। इससे एटीपी या डब्ल्यूटीए रैंकिंग में कोई असर नहीं होगा। वहीं, तीन साल में पहली बार यहां दर्शक दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Wimbledon prize money increased to 40.3 million pounds know how much the champion will get
पिछली बार नोवाक जोकोविच चैंपियन बने थे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस खिलाड़ियों को इंग्लैंड से एक खुशखबरी मिली है। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के आयोजकों ने इस बार प्राइज मनी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया। इस बार कुल प्राइज मनी 40.3 मिलियन पाउंड (करीब 393 करोड़ रुपये) होगी। पिछले साल यह 35 मिलियन पाउंड (करीब (341 करोड़ रुपये) थी। विम्बलडन ओपन की शुरुआत 27 जून को होगी। 10 जुलाई तक यह टूर्नामेंट चलेगा।
विज्ञापन


आयोजकों ने यह भी बताया कि इस बार पुरुष एकल और महिला एकल में चैंपियन बनने वाले खिलाड़ियों को दो-दो मिलियन पाउंड (करीब 19.50 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। पिछले साल 1.7 मिलियन पाउंड (करीब 16.58 करोड़) चैंपियन बनने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को मिले थे।
विज्ञापन


इस बार विंबलडन के मैचों के अंक रैंकिंग पॉइंट में नहीं जुड़ेंगे। इससे एटीपी या डब्ल्यूटीए रैंकिंग में कोई असर नहीं होगा। वहीं, तीन साल में पहली बार यहां दर्शक दिखाई देंगे। विंबलडन ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण उसके और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों देश के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। इसी कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए ने टूर्नामेंट से अंक हटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंग्लैंड क्लब के अध्यक्ष इयान हेविट ने कहा, "क्वालिफाइंग प्रतियोगिता के पहले दौर से लेकर चैंपियन बनने तक, इस साल की पुरस्कार राशि वितरण का उद्देश्य यह दिखाना है कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।" स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ओपन एरा (1968 के बाद से) में सबसे ज्यादा आठ बार चैंपियन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed