{"_id":"62c6f86ff0cf7d42645304f2","slug":"wimbledon-2022-tunisia-ons-jabeur-beats-germany-tatjana-maria-to-reach-maiden-grand-slam-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2022: ओन्स जाबेउर ने रचा इतिहास, विम्बलडन के फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी बनीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Wimbledon 2022: ओन्स जाबेउर ने रचा इतिहास, विम्बलडन के फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
Thu, 07 Jul 2022 08:44 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:44 PM IST
सार
तात्जाना मारिया ने हमवतन जुले निमियर को हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। दूसरी ओर, खिताब की दावेदार जाबेउर ने चेक गणराज्य की गैर वरीय मैरी बौजकोवा को हराया था।
विज्ञापन
ओन्स जाबेउर
- फोटो : Wimbledon/Twitter
विस्तार
ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेउर ने गुरुवार (सात जुलाई) को इतिहास रच दिया। वह विम्बलडन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली अफ्रीकी और अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। जाबेउर ने सेमीफाइनल में तात्जाना मारिया को तीन सेटों तक चले मुकाबले में हराया। उन्होंने इस मैच को 6-2, 3-6, 6-1 से अपने नाम कर लिया। दो बच्चों की मां 34 वर्षीय मारिया का पहली बार फाइनल खेलने का सपना टूट गया।
तात्जाना मारिया ने हमवतन जुले निमियर को हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। दूसरी ओर, खिताब की दावेदार जाबेउर ने चेक गणराज्य की गैर वरीय मैरी बौजकोवा को हराया था।
अमेरिका की महान टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग ने जाबेउर के कोर्ट में कदम रखने से पहले कहा, "जाबेउर ट्यूनीशिया की मदद करने, अफ्रीका की मदद करने और अरबों की मदद करने के लिए एक मंच के रूप में टेनिस का इस्तेमाल कर रही हैं।'' जाबेउर ने ठीक वैसा ही किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बच्चों की मां मारिया को परास्त कर दिया।
विज्ञापन
जाबेउर का फाइनल में मुकाबला रोमानिया की 16वीं वरीयता प्राप्त 2019 चैंपियन सिमोना हालेप या रूस में जन्मी कजाखस्तान की 17वीं वरीयता प्राप्त एलिना रिबाकिना से होगा।