{"_id":"62cac991e815fa7c9d15da33","slug":"wimbledon-2022-novak-djokovic-vs-nick-kyrgios-wimbledon-mens-singles-final-score-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: जोकोविच का दबदबा कायम, सातवीं बार विम्बलडन चैंपियन बने, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Wimbledon: जोकोविच का दबदबा कायम, सातवीं बार विम्बलडन चैंपियन बने, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस को हराया
Sun, 10 Jul 2022 10:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:25 PM IST
सार
ओपन एरा (1968 के बाद) में सबसे ज्यादा विम्बलडन जीतने के मामले में जोकोविच दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं। फेडरर आठ विम्बलडन जीत चुके हैं।
विज्ञापन
राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सातवीं बार विम्बलडन ओपन अपने नाम कर लिया है। उन्होंने रविवार (10 जुलाई) को पुरुष एकल के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को चार सेटों तक चले मुकाबले में हरा दिया। जोकोविच ने यह मैच 4-6, 6-3,6-4, 7-6 (7-3) से अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
ओपन एरा (1968 के बाद) में सबसे ज्यादा विम्बलडन जीतने के मामले में जोकोविच दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उनसे आगे स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं। फेडरर आठ विम्बलडन जीत चुके हैं। उन्होंने पिछली बार 2017 में इस खिताब को अपने नाम किया था। जोकोविच ने सातवीं बार चैंपियन बनकर अमेरिका के पीट सेम्प्रास की बराबरी कर ली। एमेच्योर एरा (1968 से पहले) ब्रिटेन के विलियम रेनशॉ ने सात खिताब जीते थे।
जोकोविच के विम्बलडन खिताब
हर सेट में क्या हुआ?
सेट 1: किर्गियोस ने पहला सेट 6-4 से जीतकर बढ़त हासिल कर ली।
सेट 2: दूसरे सेट में जोकोविच ने शानदार वापसी की और 6-3 से अपने नाम कर लिया।
सेट 3: तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन जोकोविच ने 6-4 से उसे अपने नाम कर लिया।
सेट 4: निक किर्गियोस ने इस सेट में शानदार वापसी की और जोकोविच को काफी देर तक परेशान किया। इसके बावजूद वह अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाए। जोकोविच ने आखिरी पलों में वापसी करते हुए पहले सेट को 6-6 की बराबरी पर ला दिया। उसके बाद टाइब्रेकर में 7-3 से जीत हासिल कर सेट को 7-6 (7-3) से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
किर्गियोस पहली बार फाइनल में थे
दूसरी वरीय सर्बिया के नोवाक जोकाविच रिकॉर्ड 32वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे थे। किर्गियोस करियर के पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेलने उतरे थे, लेकिन उन्हें पहली बार चैंपियन बनने के लिए इंतजार करना होगा।
नडाल के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम
सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में स्पेन के राफेल नडाल पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 22 खिताब जीते हैं। 35 वर्षीय नोवाक 22 खिताब के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, रोजर फेडरर अब तीसरे स्थान पर खिसक गए। उनके नाम 20 ग्रैंड स्लैम हैं।
सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी
किर्गियोस का फाइनल तक का सफर

| साल | फाइनल में किसे हराया |
| 2011 | राफेल नडाल |
| 2014 | रोजर फेडरर |
| 2015 | रोजर फेडरर |
| 2018 | केविन एंडरसन |
| 2019 | रोजर फेडरर |
| 2021 | माटेओ बेरिटिनी |
| 2022 | निक किर्गियोस |
हर सेट में क्या हुआ?
सेट 1: किर्गियोस ने पहला सेट 6-4 से जीतकर बढ़त हासिल कर ली।
सेट 2: दूसरे सेट में जोकोविच ने शानदार वापसी की और 6-3 से अपने नाम कर लिया।
सेट 3: तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन जोकोविच ने 6-4 से उसे अपने नाम कर लिया।
सेट 4: निक किर्गियोस ने इस सेट में शानदार वापसी की और जोकोविच को काफी देर तक परेशान किया। इसके बावजूद वह अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाए। जोकोविच ने आखिरी पलों में वापसी करते हुए पहले सेट को 6-6 की बराबरी पर ला दिया। उसके बाद टाइब्रेकर में 7-3 से जीत हासिल कर सेट को 7-6 (7-3) से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
किर्गियोस पहली बार फाइनल में थे
दूसरी वरीय सर्बिया के नोवाक जोकाविच रिकॉर्ड 32वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे थे। किर्गियोस करियर के पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेलने उतरे थे, लेकिन उन्हें पहली बार चैंपियन बनने के लिए इंतजार करना होगा।
नडाल के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम
सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में स्पेन के राफेल नडाल पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 22 खिताब जीते हैं। 35 वर्षीय नोवाक 22 खिताब के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, रोजर फेडरर अब तीसरे स्थान पर खिसक गए। उनके नाम 20 ग्रैंड स्लैम हैं।
सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | फाइनल | जीत |
| नोवाक जोकाविच | 32 | 21 |
| रोजर फेडरर | 31 | 20 |
| राफेल नडाल | 30 | 22 |
| इवान लेंडल | 19 | 8 |
| पीट सेम्प्रास | 18 | 14 |
किर्गियोस का फाइनल तक का सफर
- पहले दौर में ब्रिटेन के पॉल जब को 3-6, 6-1, 7-5, 6-7, 7-5 से हराया।
- दूसरे दौर में सर्बिया के क्रैजिनोविच को 6-2, 6-3, 6-1 से हराया।
- तीसरे दौर में चौथी वरीय यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को 6-7, 6-4, 6-3, 7-6 से हराया।
- चौथे दौर में अमेरिका के ब्रेंडन नाकाशिमा को 4-6, 6-4, 7-6, 3-6, 6-2 से हराया।
- क्वार्टर फाइनल में चिली के क्रिस्टियन गारिन को 6-4, 6-3, 7-6 से हराया
- सेमीफाइनल में स्पेन के राफेल नडाल के हटने पर वाक ओवर मिला।
- फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच से 6-4, 3-6, 4-6, 6-7 (3-7) से हारे।
- पहले दौर में दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।
- दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के थानसी कोक्किनाकिस को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया।
- तीसरे दौर में सर्बिया के मियोमीर केश्मानोविच को 6-0, 6-3, 6-4 से हराया।
- चौथे दौर में नीदलैंड के टिम वान रिज्तोवेन को 6-2, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया।
- क्वार्टर फाइनल में इटली के यानिक सिनर को 5-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हराया।
- सेमीफाइनल में ब्रिटेन के कैमरन नूरी को 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया।
- फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3,6-4, 7-6 (7-3) से हराया।