फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wimbledon 2022 Novak Djokovic reaches Wimbledon final for the eighth time breaks Roger Federer big record

Wimbledon 2022: नोवाक जोकोविच आठवीं बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे, रोजर फेडरर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 09 Jul 2022 12:11 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Jul 2022 12:11 AM IST
सार

रविवार (10 जुलाई) को होने वाले फाइनल में जोकोविच का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा। किर्गियोस पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में खेलेंगे।

विज्ञापन
Wimbledon 2022 Novak Djokovic reaches Wimbledon final for the eighth time  breaks Roger Federer big record
जोकोविच और फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विम्बलडन ओपन में पुरुष एकल के फाइनल में ब्रिटेन के कैमरून नोरी को हरा दिया। पिछले साल के उपविजेता और छह बार के विम्बलडन चैंपियन जोकोविच ने आठवीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। उन्होंने चार सेटों तक चले मुकाबले में कैमरून नोरी को 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने स्विट्जरलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


जोकोविच ओपन एरा (1968 से) में 32वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। पुरुष एकल स्पर्धा में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने के मामले में वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं। जोकोविच ने फेडरर को पीछे छोड़ा। फेडरर 31 बार किसी ग्रैंड स्लैम में पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। वह लंबे समय से चोट के कारण टेनिस कोर्ट से दूर हैं।
विज्ञापन


नडाल तीसरे स्थान पर
जोकोविच (32) और फेडरर (31) के बाद सबसे ज्यादा बार पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल हैं। नडाल 30 बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच चुके हैं। उनके बाद चेकोस्लोवाकिया के इवान लेंडर (19) और अमेरिका के पीट सैम्प्रास (18) का नंबर आता है। इवान लेंडल ने 1992 में अमेरिका की नागरिकता ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Wimbledon 2022 Novak Djokovic reaches Wimbledon final for the eighth time  breaks Roger Federer big record
निक किर्गियोस - फोटो : सोशल मीडिया
जोकोविच और किर्गियोस में होगा फाइनल
रविवार (10 जुलाई) को होने वाले फाइनल में जोकोविच का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा। शुक्रवार को जोकोविच को नोरी ने शुरुआती झटके दिए। उन्होंने पहले सेट को 2-6 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद जोकोविच ने वापसी की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन सेट अपने नाम कर लिए। नोरी पहले सेट के बाद लय में नहीं दिखे। उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी।

किर्गियोस को मिला वॉकओवर
किर्गियोस पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में खेलेंगे। पेट में समस्या के कारण राफेल नडाल ने सेमीफाइनल से पहले अपना नाम वापस ले लिया था। नडाल के हटने के कारण किर्गियोस को वॉकओवर मिल गया। पेट की समस्या की बावजूद नडाल क्वार्टर फाइनल मैच खेले थे और मुश्किल जीत भी हासिल की थी, लेकिन सेमीफाइनल मैच से पहले उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया है। इसके साथ ही नडाल के कई सपने टूट गए हैं।

Wimbledon 2022 Novak Djokovic reaches Wimbledon final for the eighth time  breaks Roger Federer big record
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
नडाल 23वीं बार ग्रैंड स्लैम जीतने से चूके
नडाल के पास अपने करियर का 23वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका था। इसके साथ ही वो करियर ग्रैंड स्लैम भी पूरा कर सकते थे, लेकिन चोट ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। 2003 में डेब्यू करने वाले राफेल नडाल अपने करियर में 16वीं बार चोट के चलते किसी ग्रैंड स्लैम से बाहर हुए हैं। 11 बार वो चोट के चलते इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए, जबकि पांच बार चोट की वजह से उन्हें बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed