फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wimbledon 2022 Nick Kyrgios caught spitting on spectators All England Club fined Rs 7.89 lakh

Wimbledon 2022: दर्शक के ऊपर थूकने पर फंसे निक किर्गियोस, ऑल इंग्लैंड क्लब ने लगाया 7.89 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 02 Jul 2022 07:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 02 Jul 2022 07:15 PM IST
सार

पहले दौर के मुकाबले में किर्गियोस ने ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी पॉल जब को 3-6, 6-1, 7-5, 6-7, 7-5 से हराया था। मैच के बाद किर्गियोस ने स्वीकार किया था कि उन्होंने एक दर्शक के ऊपर थूका था। उन्होंने कहा कि दर्शक उन्हें परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
Wimbledon 2022 Nick Kyrgios caught spitting on spectators All England Club fined Rs 7.89 lakh
निक किर्गियोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस पर विंबलडन में पहले दौर का मैच जीतने के बाद दर्शक के ऊपर थूकने पर दस हजार डॉलर (7.89 लाख रुपये) जुर्माना लगाया गया है। किर्गियोस पर यह जुर्माना गैर खिलाड़ी की तरह व्यवहार करने के लिए लगाया गया है। ऑल इंग्लैंड क्लब की ओर से विंबलडन में इस साल किसी खिलाड़ी पर लगाया गया यह अब तक का सबसे अधिक जुर्माना है।
विज्ञापन


पहले दौर के मुकाबले में किर्गियोस ने ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी पॉल जब को 3-6, 6-1, 7-5, 6-7, 7-5 से हराया था। मैच के बाद किर्गियोस ने स्वीकार किया था कि उन्होंने एक दर्शक के ऊपर थूका था। उन्होंने कहा कि दर्शक उन्हें परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


अलेक्जेंडर पर लगा था 3.94 लाख का जुर्माना
किर्गियोस से पहले स्वीडन के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर रिट्सचर्ड पर पहले दौर के क्वालिफाइंग मैच के दौरान 5000 डॉलर (3.94 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। अलेक्जेंडर पर भी गैर खिलाड़ी की तरह बर्ताव करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। इसके साथ हीन सात अन्य पुरुष खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। उन पर 3000 डॉलर (2.37 लाख रुपये) का जुर्माना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महिला खिलाड़ियों पर लग चुका जुर्माना
इस टूर्नामेंट में गैर खिलाड़ी की तरह बर्ताव करने पर अब तक पांच महिला खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। इनमें इनमें ऑस्ट्रेलिया की दारिया सैविले पर पहले दौर के मैच में रैकेट पटकने के लिए कार्रवाई की गई थी। उनके ऊपर 4000 डॉलर (3.16 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया था।


बर्नार्ड पर लगा है अब तक सबसे ज्यादा 83.22 लाख का जुर्माना
विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट की बात करें तो अब तक का सबसे अधिक जुर्माना ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टॉमिक पर सबसे अधिक 80 हजार डॉलर (83.22 लाख रुपये) लगाया गया है। बर्नार्ड पर 2019 में मानकों के अनुरूप नहीं खेलने के लिए जुर्माना लगाया गया था। जॉर्जिया-अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी अन्ना ततिश्विली पर 51500 डॉलर (40.70 लाख रुपये) का जुर्माना लगा था। यह विंबलडन में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जुर्माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed