{"_id":"5805fa9c4f1c1b642e7037fb","slug":"wife-of-rohit-chillar-commits-sucide-after-domestic-voilence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी स्टार की पत्नी ने लगाई फांसी, पति को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी स्टार की पत्नी ने लगाई फांसी, पति को ठहराया जिम्मेदार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : Social Media
कबड्डी टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित चिल्लर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। सोमवार को रोहित की पत्नी ललिता चिल्लर की बॉडी कमरे में लटकी मिली। ललिता चिल्लर ने आत्महत्या करने से पहले एक नोट लिखा, जिसमे उन्होंने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।
ललिता चिल्लर ने सुसाइड नोट में लिखा, “रोहित ने मुझे बहुत परेशान किया, दुःख दिए। मुझे बहुत रुलाया और रोहित कहता था कि मेरी ख़ुशी के लिए ज़िन्दगी से चली जाओ।”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रोहित चिल्लर दिल्ली के निज़ामपुर गाँव का रहने वाले हैं।

इस वजह से अब भी दर्ज नहीं हुआ केस
रोहित चिल्लर
- फोटो : Instagram
इस घटना की जांच पड़ताल करने वाले डीसीपी विजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “रोहित और ललिता की शादी इसी साल मार्च में हुई। ललिता ने सुसाइड नोट में लिखा है। उसमें कहा गया है कि रोहित और उसके परिवार वाले उसके साथ मारपीट करते थे। हालाँकि अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।”
रोहित चिल्लर खेल के कोटे से नेवी में एजीपीओ (हेड कांस्टेबल) हैं। रोहित चिल्लर एक मंझे हुए कबड्डी खिलाड़ी हैं। रोहित चिल्लर प्रो-कबड्डी लीग बेंगलुरु बुल्स के टीम सदस्य हैं।
रोहित के आलावा उनके चचेरे भाई मंजीत चिल्लर प्रो-कबड्डी लीग की टीम पुनेरी पल्टन के हिस्सा हैं। रोहित चिल्लर सैफ खेलों में भाग लेने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे है। इस प्रतियोगिता में भी भारत की टीम स्वर्ण पदक जीता था।