फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   when Manika Batra courage became the shield of Sharath Kamal Achanta during olympic qualifiers in doha

मनिका का हौसला बन गया था शरत की ढाल

Wed, 07 Apr 2021 08:34 AM IST
ओम. प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 07 Apr 2021 08:34 AM IST
विज्ञापन
when Manika Batra courage became the shield of Sharath Kamal Achanta during olympic qualifiers in doha
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मनिका बत्रा के साथ मिश्रित युगल में टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करना अचिंत्य शरत कमल के लिए अभी भी अविश्वसनीय पल हैं। ओलंपिक क्वालिफायर के लिए पिछले माह  दोहा रवाना होने से पहले शरत और मनिका कोरोना के चलते अभ्यास नहीं  कर पाए थे। बावजूद इसके इन दोनों की जोड़ी विश्व नंबर पांच कोरियाई जोड़ी सैंग सू ली और जीही जियोन को 4-2 से हराकर कर न सिर्फ खिताब जीता बल्कि ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। अंतिम गेम में एक समय ऐसा भी आया जब 38 साल के अनुभवी शरत दबाव में आ गए। उस दौरान मनिका ने उनसे कहा कि भैया, मैं आपके साथ हूं, बस आप अपना खेल खेलो। मनिका के इन शब्दों ने शरत को सहारा दिया और वह बिखरने से बच गए।

विज्ञापन


0-2 से पिछड़कर वापसी काफी मुश्किल थी

विश्व टेबल टेनिस दिवस पर शरत ने अमर उजाला से कहा कि उनका मनिका के साथ मिश्रित युगल में ओलंपिक क्वालिफाई करना बड़ा क्षण है। लॉकडाउन के दौरान उन्हें मनिका के साथ अभ्यास का मौका नहीं मिला। दोहा में ही वह साथ में अभ्यास कर पाए, लेकिन वह पहले भी मनिका के साथ खेल चुके हैं तो तारतम्य बिठाने में परेशानी नहीं हुई। फाइनल में कोरियाई जोड़ी के सामने वह दोनों 0-2 से पिछड़ रहे थे। ऐसे में वापसी काफी मुश्किल लग रही थी। लेकिन उन दोनों ने अपने खेल के स्तर को न सिर्फ थोड़ा ऊंचा किया बल्कि उस स्तर को लगातार बनाए रखा। इसी में कोरियाई जोड़ी बिखर गई। शरत के मुताबिक वह पूरे मैच में दबाव में नहीं थे, लेकिन छठे गेम में जब वह 7-3 की बढ़त पर थे। तब उन्हें अहसास हुआ कि वह मैच जीत सकते हैं। यहीं वह दबाव में बिखर गए और लगातार अंक निकलने लगे। ऐसे में मनिका ने उनका हौसला बढ़ाया जो काम कर गया। अंत में उनकी जोड़ी 11-8 से यह गेम जीतकर टोक्यो का टिकट हासिल कर सकी।
विज्ञापन


सानिल और मानव कराएंग शरत-मनिका को अभ्यास

शरत खुलासा करते हैं कि उन्होंने मनिका के साथ अप्रैल और मई माह में एक-एक सप्ताह साथ में ट्रेनिंग का कार्यक्रम बनाया है। वह पुणे मनिका के साथ ट्रेनिंग के लिए जाना चाहते हैं। लेकिन इस वक्त वहां लॉकडाउन है। देखते हैं क्या होता है। अगर चेन्नई में स्थितियां ठीक रहीं तो वह मनिका से बात करेंगे। शरत के मुताबिक उन्हें और मनिका को मिक्स डबल्स की प्रैक्टिस सानिल शेट्टी और मानव ठक्कर कराएंगे। सानिल खब्बू हैं जिसके चलते उन्हें प्रैक्टिस में काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed