फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   weightlifter sanjita chanu waits for the b sample test

तीन माह हुए बी सैंपल टेस्ट किए, अब तक नहीं आया गोल्ड मेडलिस्ट संजीता चानू का परिणाम

Mon, 10 Sep 2018 03:50 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उाजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उाजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
weightlifter sanjita chanu waits for the b sample test
संजीता चानू

दो बार राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर संजीता चानू ने इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन से गुहार लगाई है कि उनके बी सैंपल टेस्ट का खुलासा किया जाए। संजीता ने आईडब्लूएफ की लीगल काउंसिल डॉ. ईवा निरफा को लिखे पत्र में कहा है कि अमेरिकन लैबोरेटरी को उनका बी सैंपल टेस्ट किए हुए तीन माह का समय हो चुका है, लेकिन उनका अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


संजीता का कहना है कि इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से उनके नाम की सिफारिश अर्जुन अवॉर्ड के लिए की गई है। अगर बी सैंपल का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा तो उनके अवॉर्ड पर भी स्थिति साफ हो जाएगी। वरना वह एक बार फिर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पाने से वंचित रह जाएंगी। 
विज्ञापन


संजीता ने आईडब्लूएफ को लिखा है कि उन्होंने बी सैंपल के बारे में यूनाइटेड स्टेट्स एंटी डोपिंग एजेंसी (युसाडा) से भी बात की है, लेकिन उनका कहना है कि डोप टेस्ट रिजल्ट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी आईडब्लूएफ की है। युसाडा ने छह जून को उनका कोड नंबर 1599000 का बी सैंपल टेस्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल टेस्ट किए हुए तीन माह से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में इसका परिणाम अब तक आ जाना चाहिए था, लेकिन इसकी जानकारी न ही उन्हें और न ही इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन को दी गई है।


गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों से स्वर्ण जीतने के बाद जब संजीता वापस लौटीं तो आईडब्लूएफ ने उन्हें बताया कि वह नवंबर 2017 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट में डोप में पॉजिटिव पाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed