{"_id":"62862f3b7076560afc003cb6","slug":"watch-video-undefeated-german-boxer-musa-yamak-dies-of-heart-attack-during-fight-at-the-age-of-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज मूसा का 38 साल की उम्र में निधन, मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा, सदमे में फैंस","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
VIDEO: जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज मूसा का 38 साल की उम्र में निधन, मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा, सदमे में फैंस
Thu, 19 May 2022 05:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 19 May 2022 05:21 PM IST
सार
विश्व मुक्केबाजी को शनिवार को एक बड़ा झटका लगा। जर्मनी के अजेय चैंपियन रहे मुक्केबाज मूसा यमक की दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। स्टार पेशेवर मुक्केबाज मूसा 38 साल के थे और 14 मई को एक मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मूसा यमक की मौत
- फोटो : Social media
विस्तार
विश्व मुक्केबाजी को शनिवार को एक बड़ा झटका लगा। जर्मनी के अजेय चैंपियन रहे मुक्केबाज मूसा यमक की दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। स्टार पेशेवर मुक्केबाज मूसा 38 साल के थे और 14 मई को एक मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Devastating Moment Champion Boxer Collapses and Dies from Heart Attack (Warning: Distressing Video)
विज्ञापन
Undefeated Turkish-German boxer Musa Yamak collapsed as he tried to come out for the 3rd round of his 9th professional bout near Munich, Germany. pic.twitter.com/RSzeDO6s9J— 🍊Nikos 🇨🇾🇬🇷🇬🇧 (@CyprusNik) May 17, 2022
विज्ञापन
यूरोपीय और एशियाई विजेता मूसा और यूगांडा के हमजा वानडेरा के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे राउंड में मूसा और वानडेरा के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसी बीच वानडेरा ने मूसा को एक जोरदार मुक्का भी मारा। इसके बाद तीसरे राउंड के शुरू होने पर मूसा रिंग में ही पहले घुटने पर बैठे और फिर वहीं लेट गए। उन्हें गिरता देख वहां मौजूद मैच अधिकारी उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाकर जल्दी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस पूरी दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मूसा के फैंस शोक में डूबे हैं।