फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   volleyball players karla borger and julia sude boycott qatar over bikini ban

खेल में बिकनी पहनने पर रोक, वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने किया टूर्नामेंट का बहिष्कार

Tue, 23 Feb 2021 08:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 23 Feb 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
volleyball players karla borger and julia sude boycott qatar over bikini ban
वॉलीबॉल खिलाड़ी - फोटो : social media

वॉलीबॉल स्टार्स कार्ला बोर्गर और जूलिया सुड ने कतर में अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट में वॉलीबॉल खिलाड़ियों को बिकनी पहनने से मना किया गया है। साथ ही कहा गया है कि खेल के दौरान खिलाड़ी शर्ट और लॉन्ग ट्राउजर्स पहने।

विज्ञापन


कार्ला और जूलिया ने टूर्नामेंट का बहिष्कार करते हुए कहा है कि कतर इकलौता देश है, जहां खिलाड़ियों को कोर्ट पर बिकनी पहनने की मनाही है। बीते रविवार को बॉर्गर ने रेडियो स्टेशन Deutschlandfunk से कहा, 'हम वहां अपना काम करेंगी, लेकिन हमें अपने काम के लिए जरूरी कपड़े पहनने से रोका जा रहा है।'
विज्ञापन


दरअसल, यह टूर्नामेंट मार्च में होना है। इस टूर्नामेंट में कोर्ट पर कपड़ों को लेकर काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। इसी वजह से वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट बॉर्गर और और उनकी डबल्स पार्टनर सुड ने इवेंट से हटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल वॉलीबॉल ने इस नियम को 'मेजबान देश की संस्कृति और परंपराओं के लिए सम्मान' कहा है, जबकि जर्मन वॉलीबॉल फेडरेशन ने खिलाड़ियों के इस फैसले का समर्थन किया है। बता दें कि कतर एक इस्लामिक देश है जहां महिलाएं काफी परंपरागत कपड़े पहनती हैं। ये पहली बार होगा जब दोहा महिलाओं का वर्ल्ड टूर इवेंट होस्ट कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed