{"_id":"5a45b70d4f1c1b74698c4896","slug":"viswanathan-anand-wins-world-rapid-chess-championship-in-riyadh-president-congrats-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथन आनंद ने जीता वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप, कार्लसन से लिया 4 साल पुराना बदला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्वनाथन आनंद ने जीता वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप, कार्लसन से लिया 4 साल पुराना बदला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, उमर उजाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
vishwanath anand
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वनाथन आनंद ने रियाद में खेले जा रहे वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्रस कार्लसन को मात देते हुए यह चैंपयनशिप अपने नाम कर ली है। बता दें कि मैग्रस कार्लसन ने ही 2013 में 48 साल के आनंद को मात देते हुए उनसे नंबर-1 का ताज छीनकर अपने नाम कर लिया था और अब चार साल बाद कार्लसन को हराकर आनंद ने उस हार का बदला ले लिया है।
आनंद की इस जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, 'विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने के लिए विश्वनाथन आनंद को बधाई। दशकों में आप हम सबके लिए प्रेरणादायी रहे हो। भारत को आप पर गर्व है।'
दोनों के बीच यह मुकाबला 9वें राउंड तक चला। आनंद काली मुहरों के साथ गेम में शुरु से ही आक्रमक नजर आए। इस बात का उन्हें कार्लसन के ऊपर मानसिक फायदा भी मिला। दोनों के बीच 34 चालों तक का खेल चला। बता दें कि यहां खेले गए 9 मुकाबलों में आनंद अब तक विजय रहे हैं। इनमें से उन्होंने 5 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 4 ड्रॉ रहे।

Congratulations Viswanathan Anand for winning the World Rapid Chess Championship. Such determined pursuit of excellence across decades makes you an inspiration for all of us. India is proud of you #PresidentKovind
विज्ञापन विज्ञापन— President of India (@rashtrapatibhvn) December 29, 2017