फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Viswanathan Anand suffers seventh loss in Legends of Chess tourney

लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट: आनंद की सातवीं हार, पिछले मैच में लगातार छह हार के क्रम को तोड़ा था

Wed, 29 Jul 2020 02:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 29 Jul 2020 02:41 PM IST
सार

गिरी को अनुभवी इवानचुक के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में हैं।

विज्ञापन
Viswanathan Anand suffers seventh loss in Legends of Chess tourney
विश्वनाथन आनंद

विस्तार

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 15000 डॉलर इनामी लीजेंड्स आफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट के आठवें दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के खिलाफ 0.5-2.5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में उनकी सातवीं हार है।

विज्ञापन


पिछले मुकाबले में लगातार छह हार के क्रम को तोड़ने वाले आनंद ने मंगलवार देर रात चीन के खिलाड़ी के खिलाफ पहली बाजी सिर्फ 22 चाल में गंवा दी। दूसरी बाजी 47 चाल के बाद ड्रॉ रही, जिसके बाद लिरेन ने तीसरी बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए 41 चाल में जीत दर्ज करके मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


आनंद अंक तालिका में छह अंक जुटाकर लिरेन और पीटर लेको के साथ अंतिम स्थान पर हैं। पचास साल के आनंद नौवें और अंतिम दौर में वैसिल इवानचुक के खिलाफ खेलेंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रूस के इयान नेपोमनियाची को पछाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेकर भी बराबरी पर छूटा, लेकिन नॉर्वे के खिलाड़ी ने काले मोहरों के साथ खेलने के कारण जीत दर्ज की। कार्लसन 22 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। उनके बाद नेपोमनियाची (19) और अनीष गिरी (15) का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed