फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Viswanathan Anand Struggle Continues Suffers 6th Straight Defeat In Legends Of Chess Tournament

लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में विश्वनाथन आनंद की लगातार छठी हार

Mon, 27 Jul 2020 12:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 27 Jul 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand Struggle Continues Suffers 6th Straight Defeat In Legends Of Chess Tournament
विश्वनाथन आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन जारी है। उन्हें रूस के इयान नेपोमनियाची के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। आनंद ने छठे दौर के मुकाबले की शुरुआत ड्रॉ के साथ की। आनंद ने अच्छा रक्षात्मक खेल दिखाया और 53 चाल के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन


रूस के खिलाड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में 34 चाल में जीत दर्ज करके बढ़त बनाई जिसके बाद तीसरी बाजी बराबरी पर छूटी। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने वापसी करते हुए चौथी बाजी 42 चाल में जीतकर मुकाबले को टाईब्रेकर में खींचा। नेपोमनियाची ने टाईब्रेक 41 चाल में जीतकर 50 साल के भारतीय दिग्गज की टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने की उम्मीदों को तोड़ दिया।
विज्ञापन


विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने जीत की लय बरकरार रखते हुए 17 अंक के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। नेपोमनियाची 16 अंक के साथ दूसरे जबकि उनके हमवतन व्लादिमीर क्रैमनिक 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मैग्नस कार्लसन टूर पर पदार्पण कर रहे आनंद तीन अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed