{"_id":"59aae8304f1c1be2278b4df7","slug":"viswanathan-anand-returns-to-fide-world-cup-after-15-years","type":"story","status":"publish","title_hn":" विश्व कप में 15 साल बाद उतरेंगे विश्वनाथन आनंद, नजरें कैंडिडेटस टूर्नामेंट में प्रवेश पर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व कप में 15 साल बाद उतरेंगे विश्वनाथन आनंद, नजरें कैंडिडेटस टूर्नामेंट में प्रवेश पर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद 15 साल लंबे फिडे विश्व कप में उतरेंगे तो उनकी निगाहें अगले साल होने वाले कैंडिडेटस टूर्नामेंट में प्रवेश करने पर होंगी। इस टूर्नामेंट से फाइनल में पहुंचने वाले शीर्ष दो खिलाड़ियों को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
आनंद ने 2007 से विश्व चैंपियनशिप जीतना शुरू किया तो उन्हें विश्व कप खेलने की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन पंद्रह साल बाद उन्हें कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश नहीं मिला है। आनंद सात सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा होंगे जोकि 128 खिलाड़ियों के नॉकआउट टूर्नामेंट में खेलेगी।
विज्ञापन
कैंडिडेटस टूर्नामेंट के जरिए यह तय होता है कि विश्व चेस चैंपियनशिप में मौजूदा विश्व चैंपियन को कौन चुनौती देगा। 47 वर्षीय आनंद ने दो बार चीन (2000) और हैदराबाद (2002) में विश्व कप जीता है।
विज्ञापन