फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Viswanathan Anand Lockdown increased chess popularity in corona lockdown 

पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने कहा, कोरोना-लॉकडाउन में बढ़ी शतरंज की लोकप्रियता 

Mon, 28 Dec 2020 08:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Dec 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand Lockdown increased chess popularity in corona lockdown 
विश्वनाथन आनंद - फोटो : social media

पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण शतरंज पर इसका सकारात्मक असर पड़ा है क्योंकि इससे खेल को ऑनलाइन तरीके से विस्तार करने का मौका मिला। उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई की इससे पारंपरिक तरीके से इसके खेले जाने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


आनंद ने समाचार एजेंसी पीटीआई दिए साक्षात्कार में युवाओं के मेंटोर के तौर पर अपनी नई भूमिका और उनकी जीवन पर बन रही फिल्म (बायोपिक) और शतरंज पर आधारित ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज ‘द क्वीन्स गैंबिट’ के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन


इस 51 साल के ग्रैंडमास्टर ने कहा, 'जाहिर है शतरंज ऐसा खेल है जिसे लॉकडाउन से फायदा हुआ। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। हम इसे जारी रखकर खेल को और बड़ा बनाने में मदद कर सकते है।' उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान ज्यादातर खेलों का आयोजन बंद था लेकिन शतरंज के कई टूर्नामेंटों के ऑनलाइन आयोजन से उसे नई पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने माने फिल्मकार आनंद एल राय द्वारा उनकी जिंदगी और खेल पर बन रही बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे लोगों को उनकी जिंदगी के अनछुए पहलुओं को जानने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'वे अब भी इस पर काम कर रहे है। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता हू। कुछ ऐसा होगा तो हम इसकी घोषणा करेंगे।'


उन्होंने कहा, 'जब फिल्म तैयार होगी तो मैं उसे देखने जाउंगा। उम्मीद है कि यह रोमांचक रहेगा। मेरे जीवन में कुछ ऐसा है जिसके बारे में सब को पता है लेकिन ऐसा भी है जिसके बारे में सब को पता नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed