{"_id":"5f1d0f0d89ff3c50400685af","slug":"viswanathan-anand-fifth-consecutive-defeat-in-the-legends-of-chase-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में विश्वनाथन आनंद की लगातार पांचवीं हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में विश्वनाथन आनंद की लगातार पांचवीं हार
Sun, 26 Jul 2020 10:35 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। हंगरी के पीटर लेको के खिलाफ आनंद को 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी है। पूर्व विश्व चैंपियन आनंद ने अच्छी शुरुआत करते हुए बेस्ट ऑफ फोर बाजी के मुकाबले की पहली बाजी जीती, जिसके बाद अगली दो बाजियां ड्रॉ रहीं।
विज्ञापन
लेको ने इसके बाद अंतिम बाजी जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। हंगरी के खिलाड़ी ने इसके बाद टाईब्रेक जीतकर आनंद की एक और हार सुनिश्चित की। आनंद अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाए हैं और अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे आनंद को इससे पहले पीटर स्विडलर, मैग्नस कार्लसन, व्लादिमीर क्रैमनिक और अनीष गिरी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन ने जोरदार वापसी करते हुए अनुभवी वेसिल इवानचुक को 3-2 से हराया।
विज्ञापन