{"_id":"5be5b02ebdec22696c1d245c","slug":"viswanathan-anand-engages-in-marathon-draw-in-tata-steel-chess-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रैपिड के मौजूदा चैम्पियन विश्वनाथ आनंद ने 145 चाल के बाद खेला ड्रॉ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व रैपिड के मौजूदा चैम्पियन विश्वनाथ आनंद ने 145 चाल के बाद खेला ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रैपिड के मौजूदा चैम्पियन विश्वनाथ आनंद ने टाटा स्टील शतरंज भारत 2018 के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन से ड्रा खेला।
विज्ञापन
तीसरे दिन के खेल के बाद विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज अजरबेजान के शेखरियार ममेदयारोव, मौजूदा विश्व चैम्पियन आरोनियन और भारत के नंबर दो खिलाड़ी हरिकृष्णा एक समान दो अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
आनंद सहित चार खिलाड़ियों के 1.5 अंक है। पांच साल में पहली बार भारत में किसी टूर्नामेंट में खेल रहे पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद ने पहले दौर में अमेरिका के वेस्ले सो से 145 चाल की मैराथन बाजी ड्रा खेली थी।
विज्ञापन
दूसरे दौर में हरिकृष्णा से हारने वाले 2012 ओलंपियाड के स्वर्ण पदक विजेता ममेदयारोव ने तीसरे दौर में स्थानीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर सूर्या गांगुली को हराया। हरिकृष्णा और गांगुली पहले दौर में आमने-सामने थे जो मैच ड्रा रहा था।