{"_id":"5c4601bcbdec22736a76885d","slug":"viswanathan-anand-beats-shakhriyar-mamedyarov-shares-lead-with-magnus-carlsen","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा स्टील शतरंज: आनंद ने शखरियार को दी मात, कार्लसन के साथ ली संयुक्त बढ़त ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टाटा स्टील शतरंज: आनंद ने शखरियार को दी मात, कार्लसन के साथ ली संयुक्त बढ़त
Mon, 21 Jan 2019 11:00 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
viswanathan anand
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने आठवें दौर में अजरबैजान के शखरियार मामेदयार्तोव को 29 चालों के बाद पराजित किया। इस जीत से आनंद टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में नार्वे के मैगनस कार्लसन के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
विज्ञापन
पिछले दौर में रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक को हराने वाले भारतीय स्टार के अभी संभावित आठ में से 5.5 अंक हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन कार्लसन के भी इतने ही अंक हैं जिन्होंने हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट को हराया था।
विज्ञापन
आनंद और कार्लसन के बाद रूस के इयान नेपोमनियाची, चीन के डिंग लीरेन और स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरी का नंबर आता है। इन सभी के समान पांच अंक हैं। अजरबैजान के तैमूर रादजाबोव 4.5 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं, जबकि अन्य भारतीय विदित गुजराती चार अंक लेकर सातवें स्थान पर हैं। वर्ष के इस पहले सुपर टूर्नामेंट में अब भी पांच दौर का खेल बचा हुआ है।
विज्ञापन