{"_id":"5e2b180c8ebc3e4aff740b17","slug":"vishwanathan-anand-plays-draw-nikita-vituigov-in-10th-round-of-tata-steel-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स: आनंद ने दसवीं बाजी भी ड्रॉ खेली, शीर्ष तीन में रहने की संभावना खत्म","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स: आनंद ने दसवीं बाजी भी ड्रॉ खेली, शीर्ष तीन में रहने की संभावना खत्म
Fri, 24 Jan 2020 09:45 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
विश्वनाथन आनंद ने टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स की दसवीं बाजी रूस के निकिता वितुइगोव से ड्रॉ खेली। इस ड्रॉ के साथ ही शीर्ष तीन में रहने की भारतीय खिलाड़ी संभावना भी खत्म हो गई। अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने अलीरजा फिरोजा को हराकर एकल बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
तेरह दौर के इस टूर्नामेंट के सिर्फ तीन दौर बाकी हैं। कारूआना के सात अंक हैं जबकि कार्लसन उनसे आधा अंक पीछे हैं। आनंद के 4.5 अंक हैं। चैलेंजर वर्ग में डेविड एंटोन गुजारो ने दस मैचों में सात अंक लेकर एकल बढ़त बना ली है। उन्होंने यूक्रेन के पावेल एजानोव को हराया। भारत के सूर्यशेखर गांगुली के छह अंक हैं जिन्होंने हमवतन निहाल सरीन से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन