फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vishwanathan anad can become FIDE deputy president AICF unanimously supports him

FIDE Deputy President: अंतरराष्ट्रीय चेस फेडेरेशन के उपाध्यक्ष बन सकते हैं विश्वनाथन आनंद, भारतीय चेस फेडेरेशन ने सर्वसम्मति से नाम आगे बढ़ाया

Mon, 06 Jun 2022 04:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 04:54 PM IST
सार

विश्वनाथ आनंद पांच बार के विश्व चैंपियन हैं और अंतरराष्ट्रीय चेस फेडेरेशन के उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को हराया था। 
 

विज्ञापन
Vishwanathan anad can become FIDE deputy president AICF unanimously supports him
विश्वनाथन आनंद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय चेस फेडेरेशन के उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय चेस फेडेरेशन ने सर्वसम्मति से विश्वनाथन आनंद का नाम आगे बढ़ाया है। विश्वनाथ आनंद पांच बार के विश्व चैंपियन हैं और उन्होंने हाल ही में मैगनस कार्लसन को मात दी थी। अब वो अंतरराष्ट्रीय चेस फेडेरेशन के अध्यक्ष आर्केडी ड्वोरकोविच की टीम का सदस्य बनने के लिए दावेदारी पेश करेंगे। भारतीय चेस फेडेरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपनेश भारद्वाज ने इस मामले में अपने फेडेरेशन की स्थिति साफ करते हुए कहा कि पूर्व सचिन भरत सिंह चौहान हमेशा आनंद की दावेदारी का समर्थन करते थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक मेल सामने आया था, जिसमें यह कहा गया था कि चौहान अंतरराष्ट्रीय चेस संगठन के उपाध्यक्ष पद के लिए सही व्यक्ति हैं। इसके साथ ही उनके समर्थन में एक लेटर भी सामने आया था, जिसमें देश भर से चेस जगत की हस्तियों ने चौहान के नेतृत्व का समर्थन किया था। इसके बाद इस मामले पर भारद्वाज का बयान सामने आया है। हालांकि, अब तक यह नहीं पता चला है कि यह ईमेल किसके अकाउंट से भेजे गए थे। भारतीय चेस संगठन के अधिकारी ने इन अफवाहों को खारिज किया और इसकी निंदा की। इस मामले में एक एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई है। इससे राष्ट्रीय फेडेरेशन की छवि को नुकसान पहुंचता है। 
विज्ञापन

सिर्फ एक ही व्यक्ति को नामित कर सकता है भारतीय फेडेरेशन
अंतराष्ट्रीय चेस फेडेरेशन के नियम के अनुसार एक देश का फेडेरेशन सिर्फ एक ही व्यक्ति को नामित कर सकता है। ऐसे में खबरें आई थी कि चौहान इस पोस्ट के लिए दावेदारी पेश करना चाहते हैं। इस स्थिति में आनंद और चौहान के बीच टकराव हो सकता था, लेकिन चौहान ने खुद साफ किया है कि वो आनंद का समर्थन करते हैं और भारतीय चेस संगठन उनका ही नाम आगे बढ़ाएगा। 

कार्लसन को हरा चुके हैं आनंद
नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में विश्वनाथ आनंद ने हाल ही में मैगनस कार्लसन को पराजित किया था। इस जीत के साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में बढ़त बना ली। इस मैच से पहले वो कार्लसन के साथ संयुक्त रूप से आगे चल रहे थे, लेकिन इस जीत ने उन्हें सबसे आगे कर दिया। कार्लसन ने आनंद गिरि को हराकर आनंद की बराबरी कर ली थी, लेकिन अगले ही राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच हुआ और इसे जीतकर आनंद ने बढ़त बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed