फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   virender singh will get special honour on 3rd december

'गूंगा पहलवान' को आखिरकार मिली मुस्कुराने की वजह, प्रतिष्ठित अवॉर्ड से किए जाएंगे सम्मानित

Sat, 10 Nov 2018 02:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
virender singh will get special honour on 3rd december
गूंगा पहलवान

विश्व चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय संघ द्वारा प्रतिबंधित और नजरअंदाज किए गए दिग्गज मूकबधिर पहलवान वीरेंद्र सिंह को आखिरकार मुस्कुराने की एक वजह मिल गई है। बता दें कि खेल जगत में वीरेंद्र गूंगा पहलवान के नाम से लोकप्रिय हैं। 

विज्ञापन


तीन बार के डेफलिंपिक्स मेडलिस्ट वीरेंद्र सिंह को इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस साल दिव्यांगता के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की कैटेगरी में वीरेंद्र को चुना। दिव्यांगजन मंत्रालय हर साल दिव्यांगता के साथ एक विशिष्ट खिलाड़ी को सम्मानित करता है। 
विज्ञापन


अर्जुन अवॉर्डी वीरेंद्र को थावर चंद गेहलोत तीन दिसंबर को सम्मानित करेंगे। वीरेंद्र हाल ही सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने देश की शासकीय इकाई बधिरों की अखिल भारतीय खेल परिषद में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। संघ के खिलाफ बोलने का परिणाम वीरेंद्र को भुगतना पड़ा और वह रूस में हुई विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed